24 APRWEDNESDAY2024 3:50:16 PM
Nari

बॉलीवुड की 10 अभिनेत्रियां, फिल्मों के बाद राजनीति में बनाई पहचान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 09 Apr, 2019 03:49 PM
बॉलीवुड की 10 अभिनेत्रियां, फिल्मों के बाद राजनीति में बनाई पहचान

आज के समय में शायद ही कोई क्षेत्र हो, जिसमें महिलाओं की भागीदारी न हो। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक, हर जगह महिलाओं का सिक्का चलता है। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो फिल्मी जगत मे अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद राजनीति में भी चमक रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद राजनीति में नेता बनकर भी फैंस के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की।

 

उर्मिला मातोंडकर

बॉलिवुड की रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है। फिल्मी करियर में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद वह बड़े पर्दे से लगभग गायब ही हो गई थी लेकिन अब राजनीतिक में कदम रख अपना नया सफर शुरू करने जा रहीं है। उन्होंने 27 मार्च को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। खबरों के मुताबिक, वह उत्तर मुंबई (North Mumbai) से चुनाव लड़ सकती हैं।

PunjabKesari

ईशा कोप्पिकर

बॉलीवुड व साउथ फिल्मों में काफी लंबे समय तक अभिनय करने के बाद अदाकारा ईशा कोप्पिकर ने भी राजनीति में अपने करियर की शुरूआत की है। ईशा कोप्पिकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं। ईशा को भाजपा महिला मोर्चा की परिवहन विंग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वह धीरे-धीरे लोगों का विश्वास जीतने में भी सफल हो रहीं है।

PunjabKesari

जयललिता

भले ही जयललिता अब हमारे बीच ना हो लेकिन इनका राजनीति करियर में जयललिता ने इतिहास रच दिया है। इतना ही नहीं, बॉलीवुड में भी इनका करियर काफी शानदार रहा क्योंकि इन्होंने 140 से अधिक फिल्मों में काम किया। तमिलनाडु में 6 बार मुख्यमंत्री बन चुकी जयललिता को अम्मा के नाम से भी जाना जाता है।

PunjabKesari

हेमा मालिनी

ड्रीमगर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली हेमा मालिनी ने भी फिल्मों में हाथ अजमाने के बाद राजनीति में कदम रखा। जितना उन्होंने फिल्मी पर्दे पर नाम कमाया उतना ही नाम वह देश की सेवा कर भी कमा रहीं है। उन्होंने 2004 में आधिकारिक तौर पर भाजपा से जुड़ कर राजनीति में कदम रखा और आज उनका नाम बॉलीवुड और राजनीति की सफल महिलाओं में शामिल है।

PunjabKesari

जया बच्चन

बॉलीवुड में सफल करियर के बाद जया बच्चन ने राजनीति में आने का फैसला किया, जिसके बाद वह समाजवादी पार्टी से जुड़ गई और आज वह राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत 15 साल की उम्र में ही कर दी थी और 2004 में वह समाजवादी पार्टी की तरफ से राज्यसभा की सदस्य बनीं। इतना ही नहीं, जया पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित हैं।

PunjabKesari

स्मृति ईरानी

बहुत कम लोग जानते हैं कि टीवी की दुनिया में आने से पहले स्मृति एक नामी रेस्टोरेंट में वेट्रेस और क्लीनर का काम भी कर चुकी हैं। एकता कपूर के सबसे लोकप्रिय टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी का रोल निभाकर स्मृति ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई। इसके बाद 2003 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की मेंबरशिप लेकर राजनीति में कदम रखा। टीवी जगत से राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाली स्मृति वर्तमान में मोदी सरकार की टेक्सटाइल मंत्री हैं।

PunjabKesari

रेखा

भारतीय सिनेमा में सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में से एक रेखा भी राजनीति में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। बता दें वह 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी है। साल 2012 में इसने राजनीति ज्वाइन किया और अब बहुत नाम कमा रही है। बॉलीवुड की तरह राजनीति में भी इनका योगदान सराहनीय रहा है। अभिनेत्री रेखा ने 2012 में राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस द्वारा राज्यसभा की सदस्य बन गईं थी। फिलहाल वह राजनीति में बहुत सक्रिय नहीं हैं।

PunjabKesari

जयाप्रदा

साउथ और बॉलिवुड की फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली जयाप्रदा ने राजनीतिक करियर की शुरुआत दक्षिण भारत की स्थानीय पार्टी तेलगु देसम ज्वाइन कर की थी। वह 1994 में एनटीआर द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद ये तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हुईं और आज वह सफल पॉलिटिशियन्स महिलाओं में शामिल हैं। बता दें कि वह लोक सभा चुनाव के मैदान में भी उतर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है।

PunjabKesari

किरण खेर

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर वर्तमान में चंडीगढ़ से भाजपा सांसद हैं। उन्होंने 2009 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। इसके बाद वह सक्रिय रूप से चुनावों में बीजेपी के लिए प्रचार करती रहीं। 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने किरण खेर को टिकट दिया। इस चुनाव में किरण ने भारी मतों से जीत दर्ज की। वर्तमान में यह चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

PunjabKesari

शबाना आजमी

अपने दमदार अभिनय के बूते पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली शबाना आजमी हमेशा से सामाजिक कार्यों में रुचि रखती रही हैं। शबाना भी कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News