25 APRTHURSDAY2024 8:27:52 AM
Life Style

गर्लफ्रैंड की राशि से जानिए, लड़की वफादार होगी या धोखेबाज!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 20 May, 2019 07:39 PM
गर्लफ्रैंड की राशि से जानिए, लड़की वफादार होगी या धोखेबाज!

किसी के दिल की फीलिंग का पता लगाना काफी मुश्किल है खासकर जब मामला प्यार का हो। दरअसल, अधिकतर लोग अपने दिल की फीलिंग को छिपा लेते है जिससे उनके दिल की बात किसी को मालूम नहीं चल पाती। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के दिल की बात पता लगाना चाहते है कि उनके दिल में आपके लिए प्यार है या नहीं तो इसमें राशि आपकी मदद कर सकती हैं। जी हां, आप गर्लफ्रेंड की राशि से उनकी लव लाइफ का पता लगा सकती है। चलिए जानते है क्या कहती आपकी गर्लफ्रेंड की राशि। 

 

मेष (21 मार्च से 19 अप्रैल)

मेष राशि की लड़कियां अपने प्यार के मामले में अपनी भावनाओं को छिपाकर बिल्कुल नहीं रखना चाहती। उन्हें पार्टनर की लाइफ के बारे में जानने की बहुत उत्सुकत्ता होती है, इसलिए ये हर वक्त पार्टनर के साथ उनकी लव लाइव से जुड़े सवाल करती रहती है।  

PunjabKesari

वृषभ(20 अप्रैल से 21 मई)

वृषभ राशि की लड़कियों के बारे में यह पता लगाना काफी मुश्किल है कि वो आपको प्यार करती है या नहीं। हालांकि, ये आपके साथ मस्ती-मजाक और फलर्ट जरूर करेंगे लेकिन इससे आगे कभी नहीं बढ़ेंगे। अगर इनके दिल में आपके लिए कोई फीलिंग आ जाए तो ये आगे भी बढ़ सकती हैं। 

मिथुन (22 मई से 21 जून)

मिथुन राशि की लड़कियों के चेहरे से अंदाजा लगा सकते है कि वो आपको पसंद करती है या नहीं। हालांकि ये आसानी से प्यार में पड़ जाती है लेकिन इन्हें रिश्ते निभाना भी बखूबी आता है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी इसी राशि की है तो उसका साथ कभी न छोड़े। 
 

कर्क (22 जून से 22 जुलाई)

इस राशि के लाेग इमाेशनल और बेइंतहा प्यार करने वाले हाेते हैं। लेकिन ये छाेटी-छाेटी बाताें की बहुत टेंशन ले लेते हैं। किसी रिश्ते में हाेने पर ये इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि इनका दिल न टूटे। ये अपना सारा वक्त अापने प्यार के साथ बिताना पसंद करते हैं और हर वाे चीज़ करते हैं, जिससे उनके पार्टनर काे खुशी मिले। 

PunjabKesari

सिंह(23 जुलाई से 22 अगस्त)

सिंह राशि की लड़कियां बहुत प्रोटैक्टिव होती है और उनके लिए अपनी ईगो ज्यादा मायने रखती है। जब कभी भी ये किसी के प्यार में पड़ती हैं तो उसे अपना बनाकर ही दम लेती है। इसलिए आप बेफिक्र रहे, क्योंकि अगर आपकी इस राशि की गर्लफ्रेंड को डेट कर रहे है तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो पहले से आपको लेकर क्लेयर रहेगी। 

कन्या(23 अगस्त से 22 सितंबर)

कन्या राशि की लड़किया छुपी रूस्तम होती हैं क्योंकि यह अपना प्यार कभी जाहिर नहीं होने देती है। यहीं वजह कि पार्टनर अक्सर इनको लेकर कंफ्यूज रहता है कि वो उनके प्यार करती भी है या नहीं। मगर जैसे ही इन्हें इस बात का पता चलता है कि आप भी उससे उतना ही प्यार करते है जितना कि वो तो यह प्यार का इजहार करने से बिल्किल नहीं कतराती। 

तुला(23 सिंतबर से 22 अक्तूबर)

तुला राशि प्यार में विश्वास नहीं रखती और प्यार में मामले में थोड़ी धीमी भी होती हैं। दरअसल, यह सभी स्थितियों को ध्यान में रखकर प्यार में पड़ती हैं या यूं कहा जाए कि ये दिल से ज्यादा दिमाग से काम लेती है। दरअसल, इन्हें दिल टूटने से काफी डर लगता है इसलिए प्यार में पड़ने के बाद भी हमेशा सतर्क रहती हैं। 

वृश्चिक (23 अक्तूबर से 22 नवंबर)

वृश्चिक की लड़कियां प्यार के मामले में काफी रिलेक्स होती है, यहीं वजह कि इनके बारे में ये बता लगाना काफी मुश्किल है कि या प्यार करती हैं या नहीं। हालांकि प्यार के मामले में इन्हें काफी वफादार माना जाता है। इसलिए अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी इसी राशि की है तो आपको धोखा मिलने के चांसेस बिल्कुल नहीं है। 

PunjabKesari

धनु (23 नवंबर से 21 दिसंबर)

धनु राशि की लड़कियां जब किसी के प्यार में पड़ती है तो इनके आसानी से पता चल जाता है क्योंकि यह पार्टनर के साथ हमेशा रहना चाहेंगी, उनके साथ घूमने का प्लान या उसको नई-नई जगहों पर लेकर जाएंगी, ताकि वो उसके साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर सकें। 

मकर(22 दिसंबर से 20 जनवरी) 

मकर राशि की लड़कियां प्यार के मामले में काफी प्रैक्टिकल और समझदार होती हैं। अगर ये किसी से प्यार करती है तो अपने रिश्ते को एक मुकाम तक लेकर ही दम लेती हैं। जी हां, ये जिसे प्यार करेंगी, उसी के साथ शादी करेंगी। अगर इन्हें कि पार्टनर इनको लेकर सीरियल नहीं है तो ये रिश्ता तोड़ने में भी वक्त नहीं लगाती। 

कुंभ(21 जनवरी से 18 फरवरी)

कुंभ राशि की लड़कियों के लिए अपना करियर सबकुछ है। इसलिए इनका रिश्ता सिर्फ अपने काम से होता है लेकिन अगर यह अपने काम से ब्रेक लेकर आपके साथ समय बिता रही है तो समझ जाएं कि इनके दिल में आपके लिए स्पैशल फीलिंग है। 

मीन(19 फरवरी से 20 मार्च)

मीन राशि की लड़कियां नेचर से काफी रोमांटिक होती हैं। किसी से प्यार करती है तो उसके के लिए कविताएं भी लिखती हैं। आप इऩकी आंखों में भी अपने लिए प्यार देख सकते है, तभी तो इनके दिल की बात को आसानी से जाना जा सकता है। 

PunjabKesari
 

Related News