20 APRSATURDAY2024 12:50:49 AM
Life Style

सावन व्रत में महिलाएं ना लगाएं शिवलिंग को हाथ और ना ही करें ये 10 काम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Jul, 2019 01:48 PM
सावन व्रत में महिलाएं ना लगाएं शिवलिंग को हाथ और ना ही करें ये 10 काम

सावन के पहले सोमवार से लोग व्रत रखना शुरू करते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा पूरे विधि विधान से की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से आदर्श पति मिलता है और सुहागन स्त्रियों के पति की उम्र लंबी होती है। वहीं इस व्रत को रखने से नर्क से भी मुक्ति मिलती है लेकिन ऐसा तभी संभंव है, जब आप हर नियम का पालन करें। जी हां, जो लोग सावन के व्रत रखते हैं उन्हें कुछ खास बातों का ख्याल रखना होता है, खासकर महिलाओं को। चलिए आपको बताते हैं कि व्रत के दौरान आपको क्या-क्या नहीं करना चाहिए।

 

सावन महीने में भूलकर भी ना करें ये काम
महिलाएं ना लगाएं शिवलिंग को हाथ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सिर्फ व्रत ही नहीं बल्कि वैसे भी महिलाओं (खासतौर पर कुंवारी लड़कियों) को शिवलिंग को छूने की इजाजत नहीं होती। महिलाओं को शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि महिलाओं का श‍िवलिंग को छूकर पूजा करना मां पार्वती को पसंद नहीं है। इससे माता पार्वती नाराज हो जाती हैं।

PunjabKesari

खुले बाल छोड़ना

शास्त्रों के अनुसार, सिर्फ सावन ही नहीं बल्कि वैसे भी महिलाओं को अपने बाल खुले नहीं छोड़ने चाहिए। इससे घर के सदस्यों में कलह-कलेश उत्पन्न होता है। शास्त्रों में इस बात का जिक्र है कि श्री राम से विवाह के दौरान माता सीता की मां ने उनके बाल बांधते समय कहा था कि कभी भी अपने बालों को खुला नहीं छोड़ना। बंधे हुए बाल रिश्तों को भी बांधकर रखते हैं।

शिव भगवान को हल्दी ना लगाएं

शिव जी को भूलकर भी हल्दी ना लगाएं क्योंकि ये अशुभ माना जाता है। इससे आपके घर मुसीबत आ सकती है। इसके अलावा पूजा करते समय शिव भगवान को बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद फूल, शहद, फल जरूर चढ़ाएं।

गुस्सा करना

व्रत के दौरान गुस्सा भी नहीं करना चाहिए। इससे ना सिर्फ घर में कलेश का माहौल बनता है बल्कि आपका गुस्सा रिश्ते में दूरियां भी बढ़ाता है। जितना संभव हो, रिलैक्स रहें और गुस्सा करने से बचें।

PunjabKesari

घर की साफ-सफाई का रखें ध्यान

औरतें इस दौरान घर की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें क्योंकि सावन के पूरे महीने भगवान धरती पर रहते हैं। ऐसे में घर में गंदगी देखकर वो आपके घर से लौट जाएंगे।

ना खाएं ये चीजें

सावन के पूरे महीने में सिर्फ मांस, शराब ही नहीं बल्कि बैंगन, गन्ने का जूस, काली मिर्च का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ये चीजें महादेव को बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

दिन के समय सोना

महिलाओं को व्रत रखकर दिन के समय सोना नहीं चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस पूरे महीने भोलेनाथ धरती पर आगमन करते हैं। ऐसे में अगर आप सोते है तो यह उनका अपमान होता है इसलिए बेहतर होगा कि आप दिन के समय ना सोएं।

PunjabKesari

ना काटें नाखून

फैशन के चक्कर में महिलाएं नाखूनों को शेप देने के लिए दिन नहीं देखती लेकिन व्रत के दौरान औरतों को नाखून नहीं काटने चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है।

बाल कटवाना भी है वर्जित

पुरूष हो या महिला, सावन व्रत के दौरान दाढ़ी न बनवाएं और न ही बालों को कटवाएं। यह अशुभ माना जाता है।

पीरियड्स में ना करें पूजा

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को पूजन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि महिलाओं के लिए मासिक धर्म के सात दिन तक पूजन करना वर्जित होता है।

PunjabKesari

इन कामों को करने से भी बचें

-व्रत रखने वालों को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
-बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल भी सावन व्रत में नहीं करना चाहिए।
-पेड़ों को बिल्कुल भी न काटें बल्कि परिवार के सदस्यों की संख्या के बराबर पेड़ लगाएं।
-किसी भी कांवड़ यात्रियों का अपमान न करें। ऐसा करने से आप खुद पर अधिक पाप चढ़ा सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News