25 APRTHURSDAY2024 11:58:00 AM
relationship

इन 4 राशियों वाली लड़कियों के इशारों पर नाचते हैं पति

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 10 Aug, 2018 12:28 PM
इन 4 राशियों वाली लड़कियों के इशारों पर नाचते हैं पति

लड़का हो या लड़की, अपने लिए लाइफपार्टनर चुनते वक्त कोई भी इंसान किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता। आखिर ले भी क्यों? अरे भई ये 2 या 3 महीनों की बात नहीं बल्कि पूरी जिंदगी का सवाल हैं। सभी अपना हमसफर देख-परख कर चुनना चाहते हैं और उसमें वो सभी खूबियां चाहते हैं जो वो अपने लाइफपार्टनर को लेकर हमेशा देखते आए हैं। क्या आप जानते है कि राशि भी लाइफपार्टनर के बहुत से राज खोल देती है? जी हां, पार्टनर की राशि से आप पता लगा सकते है कि वह आपके इशारों नाचेगा या वो आपको अपने मुट्ठी में रखेंगा। आज हम बात सिर्फ फीमेल पार्टनर की कर रहे है तो चलिए आज हम आपको ऐसी कुछ राशियों वाली लड़कियों के बारे में बताएंगे जो हमेशा अपने पति या ब्वॉयफ्रैंड को इशारों पर नचाकर रखती हैं। 

 


1. वृश्चिक राशि

PunjabKesari
वृश्चिक राशि वाले जातक हमेशा अपने शांत, विनम्र रहस्यमयी स्वभाव के कारण जाने जाते हैं। वहीं इनका समझ पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती मगर यह दूसरे के मन की बात चुटकियों में पता लगवा लेती हैं और अपने पार्टनर पर हमेशा हावी रहती हैं और उन्हें अपनी उंगुलियों पर नचाकर रखती हैं। 

 

2. मेष राशि
मेष राशियों की लड़कियां हमेशा यही चाहती है कि उनका मेल लाइफपार्टनर ऐसा हो जो सबसे पहले उन्हें अहमियत देता हो। इनकी खूबी है कि इन्हें अपनी बात पार्टनर से मनवाना बखूबी आता है। बस इसी खूबी की वजह से यह अपने पार्टनर को हमेशा काबू मेंं रखती हैं। 

 

3. सिंह राशि
प्यार में वफादार होना इनकी सबसे बड़ी खासियत होती हैं। यह एक बार जिससे प्यार करती है, पूरी जिदंगी उसी को समर्पित कर देती हैं। मगर इन्हें अपने पार्टनर को आदेश देना बखूबी आता है लेकिन इन्हें कोई अपने काबू में रखना चाहे तो यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाती। दूसरा इन्हें अपनी लाइफ में किसी दूसरे की मौजूदगी या दखल बिल्कुल पसंद नहीं होता। 

 

4. कन्या राशि

PunjabKesari
ये लड़कियां स्वभाव से तो शांत होती है लेकिन हर मुश्किल का हसंकर सामना करना भी इन्हें बखूबी आता हैं। आत्मविश्वास तो इनमें कुट-कुट कर भरा होता हैं, परन्तु इन्हें किसी के आगे झुकना बिल्कुल मंजूर नहीं होता है और पार्टनर को हमेशा काबू में रखती हैं।


 

Related News