25 APRTHURSDAY2024 7:33:22 PM
Life Style

दिल खोलकर करेंगी मेकअप तो घर में नहीं आएगी नेगेटिव एनर्जी !- Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 19 Sep, 2018 05:41 PM
दिल खोलकर करेंगी मेकअप तो घर में नहीं आएगी नेगेटिव एनर्जी !- Nari

मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। यह किसी भी महिला की खूबसूरती और पर्सनैलिटी में निखार लाता है। मगर क्या आप जानती हैं कि आपका हार-श्रृंगार घर में पॉजीटिव एनर्जी लाता है। आज हम आपको मेकअप की कुछ एेसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जो आपके घर में हमेशा खुशियां आती है। 

 

 

- सुबह और शाम करें हार श्रृंगार
जो महिलाएं सुबह नहा धोकर रसोई घर में प्रवेश करती हैं और शाम को पति के घर आने से पहले हार श्रृंगार करती हैं। उनके घर में हमेशा पॉजीटिव एनर्जी और उनमें आत्मविश्वास बना रहता है।

PunjabKesari

 

- त्वचा संबंधित समस्या पैदा करता है वास्तु दोष
अपनी खूबसूरत को बनाएं रखने के लिए घर की दीवारों में कोई दरार या फिर लीकेज की समस्या ना होने दें। अगर आपके घर की उत्तर दिशा में बनी दीवार में कोई दरार हैं तो इससे आपको त्वचा संबंधी समस्या पैदा हो सकती हैं। 

 

 

हार श्रृंगार से घर में लाएं पॉजीटिव एनर्जी

 

 

1. सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं फूल
महिलाओं को अपना हार श्रृंगार करने के लिए फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए। फूल ना सिर्फ घर के वातावरण को सुंगधित करते हैं बल्कि महिलाओं को साकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं। 

 

 

2. नाकारात्मक ऊर्जा दूर करता है परफ्यूम

PunjabKesari
वैसे तो घर से बाहर निकलते समय हर कोई परफ्यूम का इस्तेमाल करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि परफ्यूम घर से नैगेटिव एनर्जी को दूर करने का काम भी करता है। घर में भी थोड़ा सा परफ्यूम और मेकअप लगाकर रखें। 

 

 

3. बालों में ना करवाएं लाल रंग
कुछ लोग फैशन के लिए तो कई सफेद बालों को छिपाने के लिए बालों को डाइ या फिर कलर करवा रहे हैं। मगर बालों को जितना कम कलर करवाएं, उतना ही अच्छा। खासकर बालों में लाल रंग नहीं करवाना चाहिए। इस रंग के प्रभाव से तनाव पैदा होता। 

 

 

ध्यान रखने योग्य बात
मेकअप रूम या ड्रैसिंग टेबल की सफाई का भी पूरा ध्यान रखें। इससे आपकी रंगत और खुशियां दोनों ही प्रभावित होंगी।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News