बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही विदेशी स्टार निक जोनस के साथ सात फेरे लेने वाली है। आपको बता दे कि प्रियंका-निक भी दीपवीर की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले है लेकिन उन्होंने अपना वेडिंग वेन्यू के तौर पर किसी विदेशी जगह को नहीं बल्कि राजस्थान के मशहूर शहर जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को चुना।
विदेशी जगहों को छोड़ जोधपुर को ही चुना वेडिंग वेन्यू
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई टूरिज्म बोर्ड्स ने प्रियंका और निक को अलग-अलग देशों में उनकी इंटरनेशनल वेडिंग होस्ट करने के लिए अप्रोच किया। मगर इस कपल ने सभी ऑफर्स ठुकरा दिए। अब फैंस के बीच सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर प्रियंका-निक ने जोधपुर राजस्थान में ही शादी करने का फैसला क्यों किया?
5 साल पहले प्रियंका ने लिया था डिसीजन
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने इस सबसे खास दिन को अपने देश में सेलिब्रेट करना चाहती। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने 5 साल पहले ही तय कर लिया था कि वह शादी के लिए उम्मेद भवन पैलेस ही चुनेगी। दरअसल, 28 नवंबर 2013 को वह जाने माने खनन व्यवसायी रमेश प्रसाद साव के बेटे रोहित और बनारस के एक बिजनेसमेन की बेटी गौरी की शादी अटैंड करने जोधपुर उम्मेद भवन आईं थीं। उन्हें इस पैलेस की भव्यता, राजसी स्वागत व खूबसूरती भा गई थी।
मधु चोपड़ा का पसंदीदा शहर है जोधपुर
हाल ही में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें राजस्थान बहुत पसंद है और जोधपुर उनका बहुत ही पसंदीदा शहर है, इसीलिए दुनिया छोड़ कर वह यहां आए हैं। इसीलिए यही पर शादी का आयोजन किया गया।
शादी में पहुंचेगी नेशनल-इंटरनेशनल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी भारत के बड़ी शादियों में से एक है। खबरों के मुताबिक, शादी के दौरान 100 मीडिया कर्मी उपलब्ध होंगे जिनमें कुछ इंटरनेशनल मीडिया होगी।