19 APRFRIDAY2024 11:15:05 PM
Life Style

आखिर क्यों महिलाओं में कम हो जाती है संबंध बनाने की चाहत?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Feb, 2019 11:02 AM
आखिर क्यों महिलाओं में कम हो जाती है संबंध बनाने की चाहत?

पति-पत्नी में आपसी समझ के साथ-साथ शारीरिक संबंध होना भी जरूरी है। इससे पार्टनर के बीच का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है। मगर एक अध्ययन के अनुसार, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में संबंध बनाने की इच्छा में कमी की परेशानी अध‍िक देखी जाती है। महिलाओं में इस समस्या के शारीरिक, मानसिक और बढ़ती उम्र जैसे कारण हो सकते हैं। चलिए जानते हैं महिलाओं में संबंध बनाने की इच्छा की कमी के और कौन से कारण हो सकते हैं।

 

रिश्ते में खटास

पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास भी महिलाओं की इस समस्या का कारण हो सकता हैं। अगर महिला के अपने साथी के साथ रिश्ते तनावपूर्ण हो तो वह इस बारे में सोच ही नहीं पाती और धीरे-धीरे उनकी इसके प्रति अरूचि हो जाती है। इसके अलावा पार्टनर की यौन समस्या, भावनात्मक संतुष्टि ना मिलना और बच्चे का जन्म भी इस समस्या का कारण हो सकते हैं।

PunjabKesari

पारिवारिक चुनौतियां

पारिवारिक माहौल जैसे- छोटा घर, बच्चे, ससुराल आदि के चलते भी कई बार सही माहौल नहीं बन पाता और इसी कारण धीरे-धीरे महिला की इसके प्रति रूचि कम हो जाती है।

 

काम का प्रैशर

वर्क प्रैशर, दोस्तों का दवाब और इस मामले में मीडिया इमेज की वजह से भी महिलाओं में इसके प्रति नकारात्मक विचार आ जाते हैं।

 

टेस्टोरॉन का स्तर

महिलाओं में टेस्टोरॉन का स्तर 20 वर्ष की अवस्था में ज्यादा रहता है और उसके बाद उम्र के साथ कम हो जाता है, जिसके कारण महिलाएं इसमें दिलचस्पी नहीं लेती।

PunjabKesari

मेडिकल प्रॉबल्म

महिलाओं में संबंध बनाने के प्रति अरूचि की वजह कोई मेडिकल प्रॉबल्म जैसे- तनाव, डिप्रेशन, फाइब्रॉएड, थायराइड, अनीमिया और डायबिटीज के कारण भी महिलाओं में यह समस्या देखी जाती है।

 

दवाइयों का अधिक सेवन

गर्भनिरोधक गोलियों का प्रयोग, ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाइयों के इस्तेमाल से भी महिलाओं में इस समस्या का कारण बनता है।

 

बचपन की बुरी यादें

कई महिलाओं को अपने बचपन में यौन शोषण का श‍िकार होना पड़ता है। इससे उनके मन पर संबंध बनाने के प्रति बुरी छवि बन जाती है, जिसे वो चाहकर भी कभी भुला नहीं पाती। उनके लिए किसी भी पुरुष पर विश्वास करना संभव नहीं हो पाता।

 

बढ़ती उम्र भी है कारण

औरतों में बढ़ती उम्र के साथ एंड्रोजन का स्तर कम होता चला जाता है। इससे महिलाओं में संबंध बनाने को लेकर अरूचि पैदा हो जाती है। इसके अलावा हॉर्मोंस असंतुलन या शरीर में ल्यूटिनिसिंग हॉर्मोंस की कमी भी महिलाओं में इस इच्छा का कम हो जाने का कारण माना जाता है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News