25 APRTHURSDAY2024 10:14:30 AM
Life Style

आखिर क्यों 40 की उम्र के बाद महिलाएं चलाती है अफेयर?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 Sep, 2018 10:30 AM
आखिर क्यों 40 की उम्र के बाद महिलाएं चलाती है अफेयर?

शादी का रिश्ता प्यार और विश्वास की डोर से बंधा होता है। मगर शादी को जब कई साल बीत जाते हैं तो पति-पत्नी की एक-दूसरे में दिलचस्पी नहीं रहती। ज्यादातर लोगों को लगता है कि एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर के लिए सिर्फ पुरुष जिम्मेदार होते हैं। जबकि यह सच नहीं है। आजकल एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर के मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं है। मगर हैरानी की बात तो यह है कि इस मामले में 40 साल की उम्र से अधिक की महिलाओं के सबसे ज्यादा अफेयर होते हैं। ऐसा हमारा नही बल्कि एक रिसर्च का कहना है। चलिए जानते हैं आखिर क्यों 40 की उम्र के बाद महिलाओं के अफेयर हो जाते हैं।
 

महिलाओं के अफेयर करने का कारण
1. पति के स्वभाव में बदलाव
शादी के कुछ समय बाद पति जॉब और बच्चों की जिम्मेदारियों में इतना दब जाता है कि वह पहले की तरह रोमांटिक नहीं रह पाता। इतना ही नहीं, इसके कारण वह अपनी पत्नी को समय भी नहीं दे पाता, जिसके कारण महिलाओं दूसरे पुरुषों की तरफ आकर्षित हो जाती हैं।

PunjabKesari

2. बहुत कम उम्र में शादी होना
अक्सर पेरेंट्स लड़कियों की कम उम्र में ही शादी कर देते हैं। इस वजह से जिंदगी के अगले पड़ाव पर पहुंचने पर उन्हें लगता है कि उन्होंने काफी कुछ मिस कर दिया। यहीं कारण है कि वह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर कदम बढ़ाने लगती हैं।
 

3. किसी की तरफ अट्रैक्ट होना
किसी स्मार्ट और टॉल व्यक्ति को देखकर महिलाएं उनकी तरफ जल्दी अट्रैक्ट हो जाती हैं। इतना ही नहीं, ऐसे में उन्हें अपने पार्टनर की खूबियां दिखाई नहीं देती बल्कि दूसरों की हर छोटी-बड़ी बात भी अच्छी लगने लगती है।
 

4. सेक्सुअल सेटिस्फेशन न मिलना
40 की उम्र के बाद अफेयर का यह सबसे मुख्य कारण है। अपने पार्टनर से शारीरिक सुख न मिल पाने के कारण महिलाएं अक्सर दूसरें पुरूषों की तरह आकर्षित हो जाती हैं।

PunjabKesari

5. बच्चे हो जाने के बाद
किसी भी कपल के पेरेंट्स बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है खासकर महिलाओं की। मां बनने के बाद महिलाओं को लगता है कि उनके पति का उनमें इंटरस्ट नहीं रहा। ऐसे में अगर कोई उनकी तारीफ करता है तो वह उनकी तरफ अट्रैक्ट हो जाती हैं।
 

6. घरेलू प्रॉब्लम्स
घर में रोजाना की किच-किच भी पत्नी के अफेयर का कारण बन सकती है। महिलाओं घरेलू परेशानियों की वजह से होने वाले तनाव को बर्दाश्त नहीं कर पाती। ऐसे में वह तनाव को दूर करने और मानसिक शांति पाने के लिए बाहर प्यार की तलाश करने लगती हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News