19 APRFRIDAY2024 3:42:02 PM
Life Style

जब प्रियंका की वजह से ट्विंकल ने मारा था अक्षय को थप्पड़!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 26 Jul, 2019 11:00 AM
जब प्रियंका की वजह से ट्विंकल ने मारा था अक्षय को थप्पड़!

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहें। ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले अक्षय कुमार का अफेयर कई एक्ट्रेसेज के साथ रहा। यही नहीं शादी के बाद भी अक्षय का नाम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ा। खबरों की मानें तो प्रियंका और अक्षय का अफेयर फिल्म के सेट से शुरू हुआ। 

 

प्रियंका और अक्षय के अफेयर ने खूब बटौरी सुर्खियां

दरअसल, 2003 में अक्षय और प्रियंका एक साथ अंदाज फिल्म कर रहे थे। प्रियंका अक्षय को पहले ही पसंद करती थी वही जब प्रियंका ने अक्षय में दिलचस्पी दिखानी शुरू की तो एक्टर ने यह मौका अपने हाथ से जाने नहीं दिया। ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी दोनों का रोमांस जारी रहा। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। उस वक्त प्रियंका इंडस्ट्री में नई थी और वही अक्षय कई फिल्में कर चुके थे। 

 

जब ट्विंकल ने मारा अक्षय को थप्पड़

धीरे-धीरे दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में आने लगी और अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना तकयह बात पहुंचने में देर नहीं लगी। जब ट्विंकल को इस बारे में पता चला तो वह गुस्से में अक्षय के पास पहुंच गई। उस वक्त अक्षय गोवा में प्रियंका के साथ अपनी अगली फिल्म  'मुझसे शादी करोगी' की शूटिंग कर रहे थे। ट्विंकल सेट पर पहुंची और दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।

 

बाद में अक्षय ने नहीं की प्रियंका के साथ कोई फिल्म 

खबरों के मुताबिक, पूरी टीम के सामने अक्षय और ट्विंकल के बीच झगड़ा हुआ। ट्विंकल काफी गुस्से में थी। अक्षय ने ट्विंकल को काफी शांत करवाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।  यही नहीं, गुस्से में ट्विंकल ने अक्षय को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अक्षय ट्विंकल को लेकर वहां से चले गए। इस घटना के बाद अक्षय ने एेलान कर दिया कि वह भविष्य में प्रियंका चोपड़ा के साथ कभी कोई फिल्म नहीं करेंगे।  

 

अब अक्षय और ट्विंकल अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। ट्विंकल ने फिल्मों से दूरी बना ली है लेकिन अक्षय हर साल अपनी सुपरहिट फिल्म देते हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। 
 

Related News