बॉलीवुड क्यूट एक्ट्रैस आलिया भट्ट और रणबीर का रिलेशन की किसी से नहीं छिपा। दोनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वहीं रणबीर के पेरेंट्स भी आलिया को काफी पसंद करते हैं। आलिया के डैड महेष भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान ने भी उनके रिश्ते को हरी झंडी दिखा दी हैं।
हाल ही में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि रणबीर बहुत ही अच्छे लड़के हैं। रणबीर और आलिया का रिश्ता बहुत ही अच्छा हैं, दोनों हर चीज पर खुल कर बात करते हैं।
जब सोनी राजदान से पूछा गया कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह को आलिया काफी पसंद हैं तो ऐसे में आप क्या कहना चाहेगी तो उनका जवाब था , 'ऋषि कपूर साफ बात करने वाले इंसान हैं। हमारी दोनों की फैमिली एक-दूसरे को काफी समय से जानती है। मैंने ऋषि के साथ काम किया है। मैं नीतू और रणबीर को भी अच्छी तरह से जानती हूं।' आगे उन्होंने कहा, 'आलिया के लिए रणबीर की मां बेहद अहम इंसान हैं और वह उनके काफी करीब भी हैं।'
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP