गुरूवार शाम को मुंबई में हुए एक इवेंट में मिस दीवा 2019 के विनर्स का एलान कर दिया गया है। इस इवेंट में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत मेहमान बनकर पहुंची और लखनऊ की रहने वाली वर्तिका सिंह को मिस दीवा 2019 की विनर घोषित किया गया। पिछले साल की विनर नेहल चुडासमा ने वर्तिका सिंह को अपना क्राउन पहनाया।
बता दें कि वर्तिका सिंह का जन्म 13 अक्टूबर 1991 को लखनऊ में हुआ था लेकिन उन्होंने अपना बचपन मध्य प्रदेश के चित्रकूट में बिताया। बाद में वर्तिका ने लखनऊ के कान्वेंट स्कूल, आई टी कॉलेज और लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इतना ही नहीं, साल 2014 में वर्तिका ने मिस दीवा 2014 पेजेंट को पूरा किया था जिसके लिए उन्हेंमिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड मिला था।
वर्तिका ने साल 2015 में फेमिना मिस इंडिया के 52वें एडिशन में भाग लिया था। फिर उन्होंने फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और तीसरे नंबर पर आईं। इसके अलावा वर्तिका मिस पॉपुलर वोट की लिस्ट में टॉप 10 में अपना जगह बना चुकी हैं। जीक्यू इंडिया ने उन्हें 2016 की सबसे हॉट महिलाओं की लिस्ट में स्थान दिया।
साल 2017 में वर्तिका ने फेमस किंगफिशर बिकिनी कैलेंडर में मार्च और अक्टूबर के पेज पर वार्तिक ने अपनी जगह बनाई। बता दें कि वर्तिका मॉडलिंग के साथ-साथ समाज सेवा भी करती हैं। उन्होंने वर्ल्ड बैंक द्वारा आयोजित एक स्वास्थ्य से जुड़े सरकारी प्रोजेक्ट में टेक्निकल एडवाइजर के रूप में अपना योगदान दिया।
इसके अलावा वो एक नॉन प्रोफिस्ट आर्गेनाईजेशन की एक्टिव मेंबर हैं जिसका हिस्सा बनकर वो समाज की भलाई के लिए काम कर रही हैं। अब वर्तिका देश की तरफ से मिस यूनिवर्स 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।