20 APRSATURDAY2024 5:39:54 AM
Life Style

अनोखा होटल, जो बंटा है दो देशों के बीच!

  • Updated: 17 Feb, 2017 06:39 PM
अनोखा होटल, जो बंटा है दो देशों के बीच!

ट्रैवलिंग:  दुनिया में बहुत से होटल ऐसे है, जिनको देखकर हम लोग हैरानी में पड़ जाते है। किसी को अनोखे तरीके से बनाया जाता है तो कोई रहस्यमय कहलाता है। आज हम जिस होटल की बात करने जा रहे है, वह 150 वर्ष पुराना होटल हैं। इस होटल की खास बात है कि यह स्विट्जरलैंड और फ्रांस के बीच में बना हुआ है। जी हां, यह टू स्टार होटल एक छोटे से गांव ला क्योर में बना है। लोग अक्सर इस होटल को देखकर आश्चर्य में पड़ जाते है। 


इस होटल का एक तिहाई भाग स्विटजरलैंड में है तो दो तिहाई भाग फ्रांस की सीमा में आता है। 150 वर्षों से भी पुराना ये होटल स्विट्जरलैंड और फ्रांस के बीच में बना हुआ है। इस होटल का नाम अरबेज फ्रेंको सुइस है। वैसे तो इस होटल की खासियत जानकर टूरिस्ट यहां अक्सर आते-जाते रहते है।  


इस होटल के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि, यहां जाने के वालों से अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि वह किस देश सोना पसंद करेंगे। इन अनोखे स्टाइल के होटल का हर कोई कमरा 2 भागों में बंटा हुआ है। अगर कमरों में रखें बेड सेट की बात करें तो बेड का आधा हिस्सा एक देश को और आधा दूसरे देश को मिला हुआ है। इतना ही नहीं, तकिए दोनों देशों के हिसाब से अलग-अलग लगाए गए है। साथ ही उनपर प्रिंट भी उन देशों के फलेग पर रखा गया है। 
 

Related News