साक्षी तंवर इन दिनों एक्टिंग नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में साक्षी ने एक बच्ची को गोद लिया है। इस खुशखबरी के बारे में बात करते हुए साक्षी ने कहा,'अपने माता-पिता की दुआओं और परिवार वालों की सहायता की बदौलत मैंने एक बच्ची गोद ली है। अब ये बच्ची 9 महीने की हो गई है।'
इसके आगे साक्षी ने कहा, 'मैं ये खुशखबरी आप लोगों के साथ शेयर करते हुए बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। ये मेरे जीवन का सबसे बेस्ट मोमेंट है। साक्षी अपनी बेटी को लक्ष्मी का आशीर्वाद मानती हैं।'
साक्षी टीवी की फेमस एक्ट्रेस में एक हैं। उन्होंने कहानी घर-घर की, बड़े अच्छे लगते हैं, देवी जैसे सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP