19 APRFRIDAY2024 11:28:13 PM
Life Style

अनोखा रिवाज! यहां शादी के बाद दूल्हे को पीना पड़ता है Blood

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 31 Mar, 2019 01:58 PM
अनोखा रिवाज! यहां शादी के बाद दूल्हे को पीना पड़ता है Blood

भारत में शादी किसी उत्सव से कम नहीं होती। हर धर्म में शादी को लेकर अलग-अलग रस्में निभाई जाती है। किसी देश में तो ऐसे रिवाजों से शादी होती है कि सुनकर हंसी आ जाती है तो वहीं कुछ रस्में ऐसी भी होती है जिनके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है। आज हम आपको भारत के आदिवासी समूह में निभाई जाने वाली एक ऐसी ही शादी की रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

मध्यप्रदेश में आज भी होती हैं पुरानी रस्में

मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ में बहुत सी जनजातियां और आदिवासी जातियां रहती है, जो आज भी सदियों से चली आ रहीं प्रथाओं को मानते हुए शादी की रस्में निभाती हैं। इतना ही नहीं, इन लोगों का हन-सहन भी पुराने जमाने का ही है। आज भी आधुनिकता इन्हें आज भी नहीं छू पाई। वहीं इस जनजाती में विवाह के दौरान एक ऐसी रस्म निभाई जाती है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आज भी आधुनिकता इन्हें आज भी नहीं छू पाई।

PunjabKesari

शादी में दूल्हे को पीना पड़ता है खून

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाली गौंड जनजाति के लोग शादी के दौरान एक बहुत ही अनोखी परम्परा का निर्वाह आज भी किया जाता है। दरअसल, यहां विवाह तब तक सपन्न नहीं माना जाता जब तक दूल्का किसी जानवर को मारर उसका खून ना पी लें। जानवर भी कोई ऐसा वैसा नहीं, सिर्फ सूअर।

PunjabKesari

बारात के साथ लाते हैं सूअर

इस रस्म को निभाने के लिए दूल्हा के परिवार वाले बारात के साथ एक जिंदा सूअर भी लाते है। जब विवाह की साड़ी रस्मे, फेरे आदि हो जाते है तो दुल्हे साथ लाए हुए सूअर को मारकर सूअर के पैर से खून पीना होता है। इस रस्म को पूरा किए बिना विवाह अधूरा माना जाता।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News