25 APRTHURSDAY2024 9:00:19 AM
Life Style

इस महिला ने 25 साल बाद छोड़ा पति का साथ, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

  • Updated: 14 Jun, 2018 12:38 PM
इस महिला ने 25 साल बाद छोड़ा पति का साथ, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही गहरा होता है। पत्नी किसी के लिए भी अपने लाइफ पार्टनर को नहीं छोड़ती। मगर आज हम आपको एक एेसी औरत की कहानी बताएंगे जिसने अपने पति को पालतू जानवर के लिए छोड़ दिया। यह जानकर आपको हैरानी जरूर होगी मगर यह बात सच है। 

 

एक महिला ने अपने पति को 25 साल बाद सिर्फ अपने पालतू जानवर के लिए छोड़ दिया। क्योंकि उस महिला का पति माइक हसलम नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी उसे ज्यादा कुत्तों को तबजो दें। 

PunjabKesari

माइक हसलम नाम के 53 साल के आदमी ने अपनी पत्नी को कहा कि वह उन कुत्तों को घर से बाहर निकाल दें। मगर पत्नी श्रीमती लिज हसलम ने ऐसा करने से मना कर दिया। उसने अपने पालतू कुत्तों के साथ रहना पसंद किया। 

 

लिज का कहना है कि '18 महीने हो गए वह अपने पति से अलग रह रही हैं। वह पहले कभी इतनी खुश नहीं हुई'। आगे उन्होंने कहा कि 'मेरे पति ने कहा कि उसे या कुत्तों में से किसी एक को चुनो। मैंने उसके बाद से उससे बात नहीं की! लिज ने कहा वह कुत्तों के साथ ही बड़ी हुई है। उनकी मां ने वेस्ट हाइलैंड टेरियर्स ब्रीड का कुता पाला था और उसके पापा का पशुओं के खाने का व्यापार था। यही कारण है कि वह कुत्तों से इतना प्यार करती है'। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News