20 APRSATURDAY2024 6:39:09 AM
Life Style

पति की जासूसी करने में माहिर होती हैं ये 5 बीवियां!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 11 Sep, 2019 06:20 PM
पति की जासूसी करने में माहिर होती हैं ये 5 बीवियां!

अधिकतर लड़कियां शक्की मिजाज की होती हैं, इसमें कोई शक नहीं, मगर इनमें से कुछ अपने मन के इसी वहम को दूर करने के लिए हर पैंतरा अपनाने के लिए तैयार रहती हैं, इसका पता आप राशि से जान सकते हैं। जी हां, आप राशि से जान सकती हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड या बीवी तो कहीं आपकी जासूसी नहीं कर रहीं। आज हम आपको ऐसी ही राशि की लड़कियों के बारे में बताते हैं जो पति की छोटी-छोटी हरकत का पता लगाने के लिए जासूसी करने में माहिर होती हैं। चलिए आपको आपको बताते हैं कि आखिर किन राशियों की पत्निया होती है जासूस।

जासूस बीवियों की राशि 

मेष राशि

मेष लड़कियां स्वभाव से काफी संवेदनशील होती है, मगर पार्टनर के साथ हद से ज्यादा प्यार करती हैं। कई बार इनका यहीं बार इन्हें शक्की बना देता है। दरअसल, पार्टनर को खोने के डर से ये अक्सर उनकी छोटी-छोटी हरकत व बातों पर नजर रखना शुरू कर देती हैं लेकिन इसके पीछे का इंटेशन कुछ गलत नहीं होता।  

PunjabKesari

मकर राशि

मकर लड़कियां अपने जीवनसाथी को लेकर काफी पजेसिव होती हैं इसलिए उनपर पूरी नजर रखती हैं। इतना ही नहीं, पार्टनर की हर मूमेंट पर नजर रखने के लिए ये उसके दोस्तों व रिश्तेदारों को भी अपना दोस्त बनाने की कोशिश में लग जाती हैं। 

कर्क राशि

कर्क राशि की लड़कियां स्वभाव से ही शक्की किस्म की होती है इसलिए अक्सर कहा जाता है कि पुरुषों को इनसे बचकर रहना चाहिए क्योंकि इनकी नजर हर वक्त पार्टनर पर भी होती हैं।  

धनु राशि

इस राशि की लड़कियां भी शक्की होती हैं। अपना शक दूर करने के लिए या पार्टनर की जासूसी करने के लिए हर पैंतरा आजमा लेती हैं। पार्टनर की फोन चेकिंग से लेकर उनका पीछा कर, सबकुछ पता लगाने की कोशिश करती हैं। 

मीन राशि

इस राशि की लड़कियां नेगेटिव नेचर की होती है। इन्हें हमेशा एक चीज की चिंता सताए रहती हैं कि कही पार्टनर इन्हें छोड़ कर ना चला जाए या धोखा ना दे डालें। यहीं वजह है कि ये पार्टनर पर अपनी नजर रखना शुरू कर देती हैं और बात-बात पर उनपर शक भी करती हैं।

PunjabKesari

Related News