आज के समय में संबंधों को लेकर काफी कम उम्र में ही लड़कियां सीरियस होना शुरू हो जाती हैं। उन्हें रोमांटिक डेट, लॉन्ग ड्राइव, कैंडल लाइट डिनर और लाइफ-लॉन्ग कमिटमेंट जैसी बातें खूब अट्रैक्ट करती हैं। वहीं कुछ ऐसी लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जो रिलेशनशिप की बजाए सिंगल रहना ज्यादा पसंद करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही राशियों की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रिलेशनशिप में कमिटेड होने के बजाए सिंगल ज्यादा खुश रहती हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
अगर दिल और प्यार का मामला हो तो मिथुन राशि की लड़कियां कैजुअल व बिना कमिटमेंट वाला रिलेशनशिप ही चाहती हैं। इस राशि को उलझाने वाला कोई काम पसंद नहीं आता।
सिंह राशि (Leo)
मौज-मस्ती पसंद करने वाली इस राशि की लड़कियां खुद में ही मगन रहती हैं। सिंह राशि की लड़कियां हमेशा लाइमलाइट में रहना चाहती हैं और वो इसे किसी के साथ बांटना नहीं चाहती, फिर चाहे वह उनका पार्टनर ही क्यों न हो। भले ही यह आसानी से सबके साथ घुल-मिल जाए लेकिन रिलेशनशिप के मामले में इन्हें सिंगल रहना पसंद होता है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि की लड़कियों को किसी भी तरह की बाउंडेशन पसंद नहीं होती। यह अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हैं इस राशि की लड़कियां रिलेशनशिप की बजाए सिंगल ज्यादा खुश रहती हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि की लड़कियां नए-नए एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद करती हैं इसलिए इन्हें रिश्ते में कमिटमेंट रास नहीं आती। इन्हें लगता है कि ऐसा करने से वो अपनी आजादी खो देंगी। इन्हें किसी का दवाब पसंद नहीं आता।
कुंभ राशि (Aquarius)
इस राशि की लड़कियां रिलेशनशिप में तभी सीरियस होती हैं जब इन्हें किसी से दीवानों की तरह प्यार हो जाएं। इन्हें दूसरी राशियों की तरह प्यार में डूबने की लालसा नहीं होती। ये चीजों को अपनी तरह से करना ज्यादा पसंद करती हैं।
मीन राशि (Pisces)
अपनी आजादी से प्यार करने वाली इस राशि की लड़कियों को किसी की रोक-टोक पसंद नहीं होती। साथ ही इन्हें प्यार भरी बातों से भी एलर्जी होती है। यही कारण है कि इस राशि की लड़कियां रिलेशनशिप में पड़ने की बजाए सिंगल लाइफ को ज्यादा एंजॉय करती हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP