25 APRTHURSDAY2024 9:29:16 PM
Life Style

Marriage Match: कुंभ राशि की लड़कियों के लिए बेस्ट होते हैं ये लड़के

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 11 Mar, 2019 11:56 AM
Marriage Match: कुंभ राशि की लड़कियों के लिए बेस्ट होते हैं ये लड़के

लाइफपार्टनर अगर ईमानदार, केयरिंग और भावनाओं को समझने वाला हो तो जिंदगी जन्नत से कम नहीं लगती। हर लड़की चाहती है कि उनका हमसफर ना सिर्फ उन्हें साथ लेकर चले बल्कि स्पोर्ट भी करें, खासकर कुंभ राशि की लड़कियां। आज हम आपको यही बताएंगे कि कुंभ राशि की लड़कियों के साथ किस राशि के लड़कों की जोड़ी बिल्कुल फिट बैठती है। चलिए जानते हैं किन राशि के लड़के होते हैं कुंभ राशि के लिए बेस्ट।

 

जब लड़की और लड़का दोनों की राशि हो कुंभ

कुंभ राशि की लड़की और लड़के दोनों की सोच सामान होती हैं इसलिए इनकी जोड़ी बिल्कुल फिट बैठती है। हालांकि यही वजह कभी-कभार इनमें झगड़े की वजह भी बन जाती है लेकिन ज्यादातर इनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है।

PunjabKesari

लड़की कुंभ राशि की लड़का मेष

मेष के जिद्दी स्वभाव के कारण कभी-2 नोक-झोंक होती है। मगर इन दोनों राशि के लोग अच्छे दोस्त भी बनते हैं, जिसके इनके रिश्ते में मधुरता बनी रहती है। आपकी मैरिज लाइफ अच्छी रहेगी।

 

लड़की कुंभ राशि की लड़का वृष

वृष राशि के पुरूष थोड़े आलसी होते हैं, जिसके कारण इनके रिश्ते में तनाव बना रहता है। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।

 

लड़की कुंभ राशि की लड़का मिथुन

इन दोनों राशि के लोग एक-दूसरे के प्रति समर्पण के भाव रखेंगे, जिस वहज से इनका रिश्ता बेहतर बनगा। मिथुन राशि का पुरुष हर रिश्ते में उतना ही समय दें जितना जरूरी हो, नहीं तो मैरिड लाइफ में तनाव आ सकता है।
  

लड़की कुंभ राशि की लड़का कर्क

कुंभ राशि की लड़की और कर्क राशि के लड़के की सोच में जमीन-आसमान का फर्क होता है। यही वजह है कि इनके बीच अच्छी नहीं पटती।

PunjabKesari

लड़की कुंभ राशि की, लड़का सिंह

कुंभ की स्त्री साफ-साफ बात करने वाली होगी और सिंह का पुरुष अपनी उर्जा का सही इस्तेमाल करेगा। ऐसे में यह दोनों मिलकर एक कामयाब जोड़ी बन सकते हैं। बशर्ते सिंह का पुरुष कुंभ की महिला पर हावी होने की कोशिश न करें।

 

लड़की कुंभ राशि की लड़का कन्‍या

कुंभ राशि की लड़कियां दयालु के साथ अपने सिद्धांतों पर चलने वाली होती हैं। ऐसे में अगर कन्या राशि का लड़का इन्हें ज्यादा ज्ञान देने की कोशिश करेगा तो रिश्ते में विवाद आ जाएगा। ऐसे में शादी सोच-समझकर ही करें।

 

लड़की कुंभ राशि की लड़का तुला

इन दोनों की जोड़ी शादी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इन दोनों राशि के लोग ना सिर्फ पार्टनर का जिंदगीभर साथ निभाते हैं बल्कि उन्हें अच्छी तरह समझते भी हैं। साथ ही यह दोनों मिलकर अपनी हर समस्या का हल भी ढूंढ लेंगे इसलिए शादी के लिए इन दोनों की जोड़ी सही है।

PunjabKesari

लड़की कुंभ राशि की लड़का वृश्चिक

कुंभ की महिलाएं आजादी चाहती है और वृश्चिक का पुरुष उसें अपने विचारों से बांधना। ऐसे में इनके रिश्ते में खटास बनी रहती है। बेहतर होगा कि आप आपस में शादी करने से पहले अच्छी तरह सोच लें क्योंकि इन दोनों राशियों का विवाह संबंध ठीक नहीं रहता।

 

लड़की कुंभ राशि की लड़का धनु

कुंभ और धनु राशि की जोड़ी भी बिल्कुल सही रहती है। कुंभ राशि की लड़की पूरी लगन व मेहनत से कार्य करने में विश्वास रखती है तो धनु के लड़के काफी एनर्जेटिक होते हैं। दोनों राशियों के लोग मिलकर एक आदर्श जोड़ी बनते हैं।

 

लड़की कुंभ राशि की लड़का मीन

कुंभ राशि की लड़की और मीन के लड़के बीच भी टयूनिंग काफी अच्छी होती है क्योंकि दोनों अपने रिश्ते को अहमियत देते हैं। हालांकि कभी-कभार कुंभ राशि की लड़कियां थोड़ा नाकारात्मक सोचने लगेगी, जिस वजह से थोड़ी दिक्कत आ सकती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News