हिंदू धर्म में महिलाओं को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे कहा जाता है कि महिलाओं के स्वभाव और तौर तरीकों पर घर की समृद्धि और सुख-शांति निर्भर करती हैं। मगर आज हम आपको महिलाओं की शारीरिक बनावट के हिसाब से उनकी खासियत बताएंगे। जी हां, महिलाओं के शारीरिक बनावट भी उनके भागयशाली होने के राज खोलती हैं। तो चलिए जानते हैं किस बनावट वाली महिलाएं होती हैं घर के लिए भाग्यशाली।
चिकने तलवों वाली भोगती हैं सुख
जिन महिलाओं के पैरों के तलवे हमेशा चिकने, मुलायम या लाल व पसीने से रहित रहते हैं, ऐसी महिलाएं अपने जीवन काफी सुख भोगती हैं। इनका घर में काफी सम्मान होता है और इनके रहने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।
गोल अंगूठे वाली होती हैं सौभाग्यशाली
अधिकतर महिलाओं के पैरों का अंगूठा ऊंचा व गोल होता हैं। ऐसी तरह के अगूंठे वाली महिलाएं काफी सौभाग्यशाली मानी जाती है। इनके साथ इनके पति भी हमेशा जीवन में सुखी रहते है, जीवन में किसी प्रकार के कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता।
गोलाकार टखनों वाली होती हैं लकी
जिन महिलाओं के टखने गोलाकार और लचीले हो वो बेहद लकी होती है। जीवन में विभिन्न प्रकार के सुख भोगती हैं। जबकि मांसरहित व सूखे टखनों वाली महिलाएं अक्सर परेशानियों से घिरी रहती हैं और हमेशा अपनी किस्मत को कोसती रहती हैं।
गहरी नाभि वाली परिवार के लिए खुशकिस्मत
कहते है कि नाभि की बनावट भी काफी कुछ बयां करती हैं। जिन महिलाएं की नाभि गहरी व अंदर से उठी हुई गांठ न हो ऐसी महिलाओं के जीवन में हमेशा अच्छे दिन देखने को मिलते हैं। वहीं कभी इनके परिवारवालों को भी जीवन में किसी तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
बड़ी आंखों वाली होती लक्ष्मी का स्वरूप
हिरणी की तरह बड़ी-बड़ी व नुकीली आंखों वाली लड़कियां काफी शुभ होती हैं। इन्हें साभा लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है जिनके रहने से परिवार वालों को कभी भी मानसिक परेशानी व धन की कमी का सामना करना पड़ता है।
लंबी बाजू वाली को मिलता है पति का ज्यादा प्यार
वहीं जिन औरतों की भुजाएं यानी बाजू लंबी, लचीली और सीधी होती हैं तो यह उऩके लिए काफी शुभ माने जाते हैं। दरअसल, ऐसी महिलाओं को पति का प्यार भरपूर मिलता है। जबकि मोटी भुजाओं वाली महिलाओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।