23 APRTUESDAY2024 8:45:27 AM
Life Style

सांवली स्किन के लिए इन हीरोइनों ने खाए खूब धक्के!

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 22 Jan, 2020 10:55 AM
सांवली स्किन के लिए इन हीरोइनों ने खाए खूब धक्के!

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा से एक्ट्रेसेज का बोलबाला नहीं था जितना अब है। कभी उनके पहरावे पर तो कभी उनके रंग पर लोगों के ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री वालों के भी अलग-अलग कमैंट्स आते थे। कई अभिनेत्रियों को तो काली कह कर भी पुकारा गया है। मगर उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी और डटकर सबका सामना किया। आज हम आपको कुछ ऐसी ही हीरोइनों के बारें में बताएंगे जिन्हें कभी उनके सावंले रंग के लिए चिढ़ाया जाता था। 

 

स्मिता पाटिल 

चाहे स्मिता के स्क्रीन पर आने के बाद उनकी खूबसूरती के बहुत-से दीवाने बने। मगर लोग उनके फिल्मों में आने से पहले लोग उन्हें 'काली' कहकर बुलाते थे। मगर इन बातों का उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था। कॉलेज के दिनों में वो मुंबई आ गई थी। एक दूरदर्शन डायरेक्टर ने उनकी तस्वीरें देखीं और उन्हें 'मराठी न्यूजरीडर' की नौकरी दी स्मिता ने भी खुशी से ये नौकरी करने के लिए तैयार हो गई। लेकिन तब उन्हें काली कहे जाने का डर इस कदर परेशान करता था कि पहले वो जींस पहनती थी फिर उसके ऊपर साड़ी पहना करती थी। हालांकि लोगों को यह उनका स्टाइल लगता था मगर वो यह सब अपने सांवले पैरों को छुपाने के लिए करती थी। 

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा आज चाहे फिटनेस की क्वीन कहलाती है। मगर एक टाइम था जब लोग उनके संवाले रंग का मजाक उड़ाते थे। एक बार वो सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) एयरपोर्ट पर वे रेसिज्म (रंगभेद) का शिकार हुई थी। उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की थी जिसमें लिखा था  'इस पर आपको ध्यान देना चाहिए!... मैं सिडनी से मेलबर्न की यात्रा पर गई थी। इसी दौरान एयरपोर्ट पर चेकइन काउंटर पर मुझे मेल नाम की एक तुनकमिजाज महिला मिली। उसका मानना था कि हमसे यानी ब्राउन लोगों के साथ बदतमीजी से ही बात की जाती है। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी का हर हिस्सा सबसे बिना डरे शेयर किया है। उन्होंने अपने बचपन का वाक्या शेयर किया था जिसमें लोग उन्हें ब्राउन कहकर चिढ़ाते थे। लोग उनके रंग का मजाक उड़ाते थे। फिर भी उन्होंने इनसब बातों पर बिना ध्यान दिए मिस वर्ल्ड बनने का ख्वाब देखा और पूरा भी किया। 

PunjabKesari

बिपाशा बासु

बिपाशा बासु आजकल चाहे फिल्मों से दूर हो मगर एक समय पर लोग उनके सांवले रंग पर बुली करते थे। उन्होंने किसी की बात पर ध्यान न देकर बॉलीवुड में अपने शानदार प्रदर्शन और प्रतिभा से सबको इम्प्रेस कर दिया। 

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण को भी उनके रंग के लिए बोला गया है। हालांकि उन्हें अब दुनिया की टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं में से एक माना जाता है। 

PunjabKesari

सोनम कपूर अहूजा

सोनम कपूर चाहे इतनी बड़ी फैमिली से बिलोंग करती है तब भी लोग उनके ब्राउन कहकर भेदभाव करते है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया है कि बाहर देशों में भी उनके ब्राउन होने का मजाक बनता है। 

PunjabKesari

काजोल देवगन

काजोल देवगन को उनके सांवले रंग ही नहीं बल्कि चेहरे पर थ्रेडिंग न करवाने के लिए भी सुनाया जाता था। मगर हमारी काजोल ने किसी की नहीं सुनी और कई फिल्मों तक वो बिना थ्रेडिंग करवाए ही नजर आई। 

PunjabKesari

स्वरा भास्कर

स्वरा अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती है। स्वरा ने बहुत-से गोरे कर देने वाले विज्ञापनों को मना ही नहीं किया बल्कि उन्हें कई बातें भी सुनाई है। उन्होंने कहा था कि -'गोरेपन की सनक को बढ़ावा नहीं देना चाहिए. चाहे आप सांवले हों, गेहुं, या काले, यह मायने नहीं रखता.'' 

PunjabKesari

शहाना गोस्वामी

शहाना गोस्वामी को करीना कपूर की फिल्मों में देखा गया है। उनकी स्टोरी बाकियों से थोड़ी अलग है। उन्हें एक निर्माता ने रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि क्योंकि फ़िल्म में पहले से एक सांवली अभिनेत्री का चयन हो चुका था, और वो एक और सांवली अभिनेत्री अपनी फिल्म में नहीं ले सकते थे। 

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News