कैंसर की समस्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। आज 5 में से 2 लोग किसी ना किसी प्रकार के कैंसर के शिकार हैं। कैंसर सिर्फ आम लोगों को ही नहीं बल्कि फिट और अपनी फिगर, सेहत की इतनी केयर करने वाले बॉलीवुड स्टार को भी हो जाता है। कल यानी 6 जुलाई को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की सेहत से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने ने बताया है कि उनको हाई ग्रेड कैंसर हो गया है। आपको बता दें सोनाली ही बल्कि कई और बॉलीवुड स्टार भी है जो कैंसर के शिकार रह चुके हैं। आज हम आपको उन्हीं बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी के शिकार रह चुके थे। कुछ ने इस बीमारी को हरा दिया तो कई स्टार्स की इस बीमारी के कारण मौत हो गई।
1. मनीषा कोइराला
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला भी कैंसर से पीड़ित थी। मनीषा कोइराला को कैंसर होने की खबर नवंबर 2012 में पता चली। वह उस समय काठमांडू में थी। लगभग 2 सालों के इलाज के बाद मनीषा इस खतरनाक बीमारी से बाहर आ पाई। उन्होंने फिर से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' में संजय दत्त के मां के किरदार में नजर आई।
2. लीजा रे
कनाडियन एक्ट्रेस लीजा भी 2009 में कैंसर पेशेंट रह चुकी हैं। वह इस बीमारी से घबराई नहीं। उन्होंने कैंसर का डट कर सामना किया। कैंसर का इलाज करवाने के बाद अब लीजा रे ने फिर से अपना फिल्मी करियर शुरू किया।
3. मुमताज
अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से सबको दीवाना बनाने वाली मुमताज भी कैंसर की शिकार हो चुकी हैं। मुमताज को 2000 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। मुमताज ने इस खतरानाक बीमारी का इलाज करवाया।
4. फिरोज खान
एक साल तक कैंसर से लड़ने के बाद फिरोज खान अपनी बीमारी के आगे हार गए थे। फिरोज को 2008 में कैंसर से पीड़ित पाया गया था। इलाज चलता रहा लेकिन 27 अप्रैल 2009 को उन्होंने बीमारी से दम तोड़ दिया।
5. विनोद खन्ना
बॉलीवुड एक्टेर विनोद खन्ना को भी 2017 में ब्लैडक कैंसर हुआ था। उन्होंने इलाज भी करवाया मगर इतना सब कुछ करने के बाद भी विनोद खन्ना बच नहीं पाए।
6. इरफान खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस इरफान खान भी कैैंसर जैसी गंभीर समस्या से पीड़ित हैं। उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन नाम की एक दुर्लभ कैंसर की बीमारी हुई है। वह लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP