25 APRTHURSDAY2024 2:29:22 PM
Life Style

वैलेंटाइन पर गायब है प्रियंका-निक तो Deepveer ने एक दूसरे को यूं जताया प्यार

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 14 Feb, 2019 05:31 PM
वैलेंटाइन पर गायब है प्रियंका-निक तो Deepveer ने एक दूसरे को यूं जताया प्यार

शादी के बाद पहले वैलेंटाइन डे की बात ही कुछ और होती है लेकिन बॉलीवुड के कुछ कपल्स के लिए ये इस साल का सबसे खास मौका है। दरअसल, शादी के बाद बॉलीवुड के कुछ कपल्स का यह पहला वैलेंटाइन है। तो चलिए आज वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सेलिब्रेटिज के बारे में बताते हैं, जो शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन मना रहे हैं।

 

रणवीर सिंह - दीपिका पादुकोण

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणवीर और दीपिका का मैरिज के बाद यह पहला वैलेंटाइन है। इस मौके पर रणवीर-दीपिका की एक खास तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें दोनों कार में बैठे एक-दूसरे से प्यार जताते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस

बॉलीवुड व हॉलीवुड के क्यूट कपल्स प्रिंयका व निक भी आज अपना पहला वैंलेंटाइन सेलिब्रेट करेंगे। थोड़ी अजीब बात ये कि अक्सर सोशल मीडिया पर लवी-डवी तस्वीरें शेयर करने वाले इस कपल ने अभी तक एक-दूसरे को विश नहीं किया है। हो सकता है कि शाम तक दोनों की कोई प्यार भरी तस्वीर सामने आ जाए।

PunjabKesari

सोनम कपूर - आनंद आहूजा

पांच से डेट करने के बाद एक-दूसरे से शादी करने वाले सोनम और आनंद का भी यह पहला वैलेंटाइन है। वैसे तो आनंद सोनम के लिए अपना प्यार इंस्टा पर जाहिर करते रहते हैं लेकिन इस बार देखते है आनंद ने सोनम के लिए क्या सरप्राइज रखा है।

PunjabKesari

प्रिंस नरूला - युविका चौधरी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बिग बॉस शो में मिले थे और 3 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली। इस क्यूट कपल का यह पहला वैलेंटाइन है। इस मौके पर युविक ने प्रिंस को बेहद मंहगी और शानदार घड़ी गिफ्ट की है, जिसकी तस्वीर शेयर कर प्रिंस ने युविका को वैलेंटाइन विश किया है।

 

नेहा धूपिया - अंगद बेदी

दोस्ती को शादी के रिश्ते में बदलने वाले नेहा और अंगद ने भी पिछले साल ही शादी की है। हाल ही में नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने मेहर धूपिया बेदी रखा। ऐसे में इस कपल के लिए वैंलेंटाइन तो और भी खास है। हालांकि नेहा ने एक तस्वीर शेयर अपने हबी को वैलेंटाइन डे विश किया है।

 

भारती सिंह - हर्ष लिंबाचिया

मशहूर कॉमेडियन और एक्ट्रेस भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की फिल्म शादी पिछले साल ही हुई थी। शादी के बाद दोनों का ये पहला वैलेंटाइन है और भारती ने भी सोशल मीडिया पर प्यार भरी तस्वीर पोस्ट कर पति को वैलेंटाइन डे विश भी किया।

 

गिन्नी चतरथ और कपिल शर्मा 

कपिल शर्मा ने पिछले साल दिसम्बर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ जालंधर में शादी की थी। बता दें कि यह कपल भी शादी के बाद अपना पहला रोमांटिक वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने वाला है।

 

अनुष्का शर्मा - विराट कोहली

हालांकि अनुष्का और विराट का यह पहला वैलेंटाइन नहीं है लेकिन अनुष्का ने अपने पति विराट को बड़े ही प्यार ही अंदाज में इस दिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर विराट को वैलेंटाइन डे विश किया। वहीं विराट ने भी अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें वैलेंटाइन डे विश किया।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

About last night with my valentine ❤️👫. #greatmeal #nueva #loveit @anushkasharma @nueva.world

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Feb 14, 2019 at 1:02am PST

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News