24 APRWEDNESDAY2024 12:19:50 AM
Life Style

तलाक के बाद फिर प्यार में पड़े ये सितारे, अफेयर के चर्चों के बाद अब शादी करने को हैं तैयार

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 13 Nov, 2019 03:17 PM
तलाक के बाद फिर प्यार में पड़े ये सितारे, अफेयर के चर्चों के बाद अब शादी करने को हैं तैयार

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। खबरों की मानें तो फरहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। खबरों के मुताबिक फरवरी 2020 में फरहान गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी कर सकते है। फरहान और शिबानी पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। लगातार दोनों को एक-साथ कई बार स्पॉट भी किया गया। बता दें कि फरहान की पहली पत्नी का नाम अधुना है जिससे उन्होंने साल 2000 में शादी की थी और दोनों ने शादी के 17 साल बाद अलग होने का फैसला लिया। बाद में फरहान शिबानी के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे।
चलिए आज हम आपको इस पैकेज में उन्हीं सेलेब्स के बारे में बताते हैं जो तलाक के बाद फिर से शादी करने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

PunjabKesari

मलाइका अरोड़ा

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान के साथ शादी की थी लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए।  अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा। अब तो दोनों ही खुलेआम एक-दूसरे के साथ घूमते दिखाई देते हैं।

PunjabKesari

अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी। शादी के 20 साल बाद दोनों अलग हो गए हालांकि इनके तलाक पर कोई भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई। अब अर्जुन गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही गैब्रिएला ने अर्जुन रामपाल के बेटे को जन्म दिया।

PunjabKesari

अरबाज खान

एक्टर अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। मलाइका के बाद अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी को अपना दिल दे बैठे। अब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है। कहा जाता है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे।

PunjabKesari

कल्कि कोचलिन

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने 2011 में निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ शादी की थी लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। अब कल्कि गाई हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं वह जल्द ही मां बनने वाली है।

PunjabKesari

भले इन स्टार्स का पहला रिश्ता सफल नहीं रहा लेकिन हम विश करते है कि इनकी आने वाली लाइफ खुशहाल हो।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News