कहते हैं मां बनना किसी वरदान से कम नहीं होता लेकिन बात जब एक्ट्रेस की हो तो उनके लिए यह करियर दांव पर लगाने जैसा होता है। बॉलीवुड में एक्ट्रेस का सफर लंबे समय तक नहीं होता। वहीं अगर वह शादी कर ले या मां बन जाए तो उनके करियर पर स्टॉप लग जाता है। बावजूद इसके बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर को दांव पर लगाकर मां बनना स्वीकार किया।
चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस से रूबरू करवाते हैं, जिन्होंने करियर नहीं बल्कि मां बनने को अपनी जिंदगी में अहमियत दी।
जया बच्चन
जया ने 3 जून 1973 में अमिताभ बच्चन के साथ शादी रचाई थी लेकिन अगले साल ही उन्होंने 17 मार्च 1974 को बेटी श्वेता बच्चन को जन्म दिया। मां बनने के बाद जया ने फिल्मों से दूरी बनाकर बेटी के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया।
अमृता अरोड़ा
वैसे तो अमृता आजाद ख्यालों की हैं लेकिन फिर भी उन्होंने फैमिली प्लानिंग का फैसला शादी के कुछ दिनों बाद ही कर लिया। जी हां, अमृता अरोड़ा ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लदाक के साथ शादी की लेकिन 2010 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल अमृता के दो बच्चे हैं, उनके बच्चों का नाम है अजान और रेयान।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने पिछले साल 10 मई को अंगद बेदी से गुपचुप तरीके से एक गुरुद्वारे में शादी की। शादी के महज 6-7 महीने बाद ही नेहा मां बन गई थी। हालांकि, वो पहले से प्रेग्नेंट थी लेकिन उन्होंने अपना बेबी बंप हर किसी से छिपाकर रखा और डिलीवरी को कुछ दिन रह गए, तब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया।
काजोल
काजोल ने 24 फरवरी 1999 में अजय देवगन के साथ शादी की लेकिन शादी के 3-4 साल बाद बेटी नयासा को जन्म दिया।
श्रीदेवी
वैसे तो श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वो भी शादी के 7 महीने बाद ही मां बन गई थी। उन्होंने शादी के कुछ महीने बाद ही प्यारी सी परी जाह्नवी को जन्म दिया था।
कोंकणा सेन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने साल 2010 में सितंबर महीने में अपने को-स्टार रणवीर शौरी से शादी की थी। इसके बाद मार्च, 2011 में उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया और शादी के करीब 1 साल बाद ही मां बन गई।
एमी जैक्सन
बीते दिनों एमी जैक्सन ने एक बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, एमी जैक्सन ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन वो ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पायनिटू के बच्चे की मां बन गईं हैं। हालांकि बीते दिनों ही उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई भी की और शादी भी जल्द ही कर लेंगी।
समीरा रेड्डी
बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने साल 21 जनवरी 2014 में शादी की और सालभर में ही एक बेटे की मां बन गई। समीरा साल 2015 में पहली बार मां बनी और बेटे हंस वर्दे को जन्म दिया। हालांकि, अब उनकी एक छोटी सी बेटी भी है।
वीना मलिक
वीना मलिक ने 25 दिसंबर 2013 को दुबई बेस्ड बिजनेसमैन असद बशीर खान से शादी की और सितंबर 2014 को अपने पहले बेटे अबराम को जन्म दिया।
लीजा हेडन
लीजा भी उन्हीं एक्ट्रेस में से एक हैं जो कुछ महीने बाद ही मां बन गई थी। जी हां, लीजा ने शादी तो अक्तूबर 2016 में की लेकिन उन्होंने अपने पहले बेटे जैक ललवानी को 17 मई 2017 को जन्म दिया। बता दें कि हाल ही में लीजा ने दूसरे बच्चों को भी जन्म दिया है।
उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी ने 15 साल की उम्र में शादी कीं और 16 की उम्र में वो जुड़वां बच्चों की मां बन गई थी। कहा जाता है कि शादी के डेढ़ साल बाद ही वे पति से अलग हो गई थीं, इसके बाद सिंगल मदर बनकर अपने दोनों बच्चों की परवरिश की।
हालांकि, शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर और ऐश्वर्या राय ने भी प्रेग्नेंसी कंसीव करने में ज्यादा समय नहीं लिया और 2-3 साल के बीच मां बनने का दुख प्राप्त किया। मगर अब देखना यह है कि क्या इन एक्ट्रेस की तरह प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण या फिर अनुष्का शर्मा अपना करियर दांव पर लगाकर जल्द ही प्रेग्नेंसी कंसीव करेंगी या नहीं?