25 APRTHURSDAY2024 1:29:40 AM
Life Style

पति पर पूरा कंट्रोल में रखती हैं ये 7 Zodiac गर्ल्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 27 Jun, 2019 07:11 PM
पति पर पूरा कंट्रोल में रखती हैं ये 7 Zodiac गर्ल्स

लड़का हो या लड़की, हर कोई ऐसा पार्टनर चाहता है जो उनकी सारी बात मानें, खासकर महिलाएं। मगर कई लड़कियों तो अपने पति को कंट्रोल में रखना चाहती है। शादी होने के बाद वो अपने पति की पल-पल की खबर रखती हैं। इतना ही नहीं, ऐसी महिलाएं अपने पति पर रौब भी चलाने लगती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी राशि वाली लड़कियों के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जो अपने पति को कंट्रोल में रखती हैं।

 

मेष राशि

मेष राशि की लड़कियां चाहती हैं कि उनका पति इनकी हर बात और कुछ भी करने से पहले इनकी सलाह लें। हालांकि इसके पीछे इनका इरादा गलत नहीं होता। यह बस अपने पार्टनर को लेकर इनसिक्योर होती हैं।

PunjabKesari

सिंह राशि

इस राशि कि लड़कियां बहुत ही शांत स्वभाव की होती हैं लेकिन वो शकी भी होती हैं। अपने इसी शकी व्यव्हार के कारण वो अपने पार्टनर पर राज करती हैं। उनपर हुकुमत करती हैं। अपने पति को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करती हैं।

वृश्चिक राशि

दिखने में सुंदर ये महिलाएं किसी की गलती को जल्दी माफ नहीं करती। अपने गुणों के कारण वृश्चिक राशि की औरतें हमेशा सामने वाले इंसान पर हावी रहती हैं। अगर बात इनके पार्टनर की करें तो यह अपने पार्टनर को हमेशा अपने बस में रखती हैं।

धनु राशि

इस राशि की लड़कियां आदेश देने में माहिर होती हैं लेकिन जब उन्हें कोई आदेश दे तो ये उनसे सहन नहीं होता। यही कारण है कि वो शादी के बाद जिंदगीभर अपने पार्टनर काबू में रखती हैं।

PunjabKesari

कन्या राशि

इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर से बहुत प्यार करती हैं इसलिए वे उन्हें किसी और के साथ नहीं देख सकती। इसी वजह से वो अपने पार्टनर को अपने बस में रखती हैं।

तुला राशि

जिद्दी स्वभाव और लीडरशिप में माहिर तुला राशि की लड़कियां भी अपने पति को कंट्रोल में रखती हैं। यही नहीं, ये डिटेक्टिव की तरह पति की हर हरकत पर नजर रखती हैं और उन्हें अपने इशारों पर नचाती हैं।

मकर राशि

मकर राशि की महिलाएं दिखने में जितनी खूबसूरत होती हैं मन से उतनी ही शांत और साहसी होती। किसी के आगे झुकना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता फिर चाहे वो इनका पति ही क्यों ना हो। इसी नेचर के चलते यह अपने पति पर रौब झाड़ती हैं।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News