24 APRWEDNESDAY2024 2:53:29 AM
Life Style

इन 6 औरतों से बचाकर रखे अपना पति, होती है बड़ी खतरनाक!

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 16 Jun, 2019 04:04 PM
इन 6 औरतों से बचाकर रखे अपना पति, होती है बड़ी खतरनाक!

अक्सर शादी में जरा सा तनाव आने पर भी पुरुष दूसरी लड़कियों के चक्कर में पड़ जाते हैं। इसकी वजह से पत्नियां काफी परेशान रहती हैं। वैसे तो सौतन से छुटकारा पाना महिलाओं के लिए काफी मुश्किल होता है लेकिन ज्‍योतिष की मानें तो कुछ ऐसी राशियों की औरतें भी होती है, जिनसे पति का पीछा छुड़वाना नामुमकिन ही होता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों की सौतनों के बारे में बताते हैं, जो एक बार पीछे पड़ जाए तो उनसे छुटकारा पाना मुश्किल है।

 

इस राशि की सौतन नहीं छोड़ती पीछा

मेष राशि

मेष राशि की महिलाएं काफी स्वार्थी होती हैं और सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं। इन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि इनके कारण किसी का घर बर्बाद हो सकता है। इन्हें सिर्फ अपना प्यार चाहिए होता है। अगर इनका दिल किसी पर आ जाए तो ये उन्हें हासिल करके ही रहती हैं।

PunjabKesari

वृषभ राशि

इस राशि की स्वभाव से जिद्दी और चालाक किस्म की होती हैं इसलिए इनसे पीछा छुड़वाना काफी मुश्किल होता है। इस राशि की लड़कियां सिर्फ हासिल करना चाहिए फिर चाहे इनके कारण किसी को कितना भी दुख क्यों ना हो। ये बड़ी आसानी से आपको आपके ही पति से दूर कर देती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि की औरतें अपनी मीठी-मीठी बातों से आपके पति को अपने जाल में फांस सकती हैं। अगर यह किसी को अपना दिल दे बैठे तो समझ ले आपके पति को कोई नहीं बचा सकता। इनकी सबसे बड़ी खूबी तो यह कि कोई भी इनपर आसानी से भरोसा कर लेता है।

PunjabKesari

वृश्चिक राशि

अगर आपकी सौतन की राशि वृश्चिक है तो समझ ले आपके पति को उनके चुगंल से निकालना मुश्किल है। इस राशि की महिलाएं एक बार जो फैसला कर लें फिर यह किसी की नहीं सुनती। अपने पति से उसका पीछा छुड़ाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि

तुला राशि की लड़कियां काफी जुनूनी होती हैं और अगर यह किसी को पाने की ठान ले तो फिर इनसे आपके पति को कोई नहीं बचा सकता। यह अपने प्यार को पागलपन में बदल लेती हैं और यही कारण है कि यह अगर किसी के पीछे पड़ जाए तो आसानी से उसे नहीं छोड़ती।

मकर राशि

मकर राशि की लड़कियां भी काफी जिद्दी और स्‍वार्थी की होती हैं। यही कारण है इन्हें सिर्फ खुद से मतलब होता है। अगर यह किसी के प्यार में पड़ जाए तो इन्हें इस बार से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो शादीशुदा है और इनके कारण किसी का घर टूट सकता है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News