18 APRTHURSDAY2024 3:01:21 AM
Life Style

लाइफ में 4 बार तो जरूर प्यार करते हैं इन 5 राशियों के लोग!

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Nov, 2018 11:57 AM
लाइफ में 4 बार तो जरूर प्यार करते हैं इन 5 राशियों के लोग!

प्यार कब और किससे हो जाए इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। जहां कुछ लोगों को पहली बार में ही सच्चा जीवनसाथी मिल जाता है। वहीं कुछ लोग सच्चे पार्टनर की तलाश में बार-बार प्यार कर बैठते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सच्चा हमसफर ढूंढने के चक्कर में कम से कम 4 बार तो प्यार कर ही बैठते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग बहुत जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं। कई बार तो इस राशि के लोग एक साथ 2 रिलेशनशिप में रहते हैं। जिंदगी में इन्हें कम से कम 4 बार तो प्यार जरूर होता है।

PunjabKesari, Nari, Zodiac Sign, Love Life secrets Image

सिंह राशि

इस राशि के लोगों का मन प्यार को लेकर काफी चंचल होता है। अलग-अलग अनुभव प्राप्त करने की इनकी फितरत इन्हें एक रिलेशनशिप में टिकने नहीं देती। इसी के चलते यह अपनी लाइफ में 3-4 बार प्यार कर बैठते हैं।

तुला राशि

रिश्ते को 100% देने वाले तुला राशि को लोग फोरग्रांटेड ले लेते हैं लेकिन जल्दी आपको यह एहसास होता है कि खुद का सम्मान भी जरूरी है। इसी कारण आप अपने जीवनकाल में बार-बार प्यार में पड़ते हैं और हर बार आपको कुछ नया सीखने को मिलता है।

PunjabKesari, Nari, Zodiac Sign, Love Life secrets Image

धनु राशि

धनु राशि के लोग बहुत जल्दी प्यार में फिसलते हैं। आपको हमेशा ईमानदार और सच्चे व्यक्ति की तलाश होती है जो आपको अपने प्यार से बांधे रखे। इसी के चक्कर में इन्हें कम से कम 4 बार प्यार हो जाता है।

कुंभ राशि

जहां कुंभ राशि को अपनी आजादी काफी प्यारी होती हैं वहीं इन्हें प्यार में पड़ना भी अच्छा लगता है। ये दोनों बातें इन्हें कंफ्यूज करती हैं और इसी के चलते यह कई बार प्यार में पड़ जाते हैं। मगर जीवन में आगे बढ़ते हुए आप इनमें से किसी एक को चुनना सीख जाते हैं।

PunjabKesari, Nari, Zodiac Sign, Love Life secrets Image

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News