भारत परंपराअों का देश है यहां कई तरह के रीति-रिवाज निभाए जाते है। फिर चाहे यह रीति-रिवाज शादी को लेकर हो या किसी त्यौहार को लेकर। आज हम आपको रक्षाबंधन के पर्व से जुड़े कुछ रीति-रिवाज बताने जा रहे हैं, जोकि भारत देश में आज भी माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत देश में निभाए जाने वाले रक्षाबंधन के त्यौहार से जुड़ी कुछ अनोखी परंपराएं।
1. मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में राखी का पर्व बड़े ही उत्साह से सेलिब्रेट किया जाता है। मगर इस देश के एक छोटे से गांव में यह त्यौहार तीन महीने तक मनाया जाता है। यहां के लोगों के लिए रक्षाबंधन श्रावण की अमावस्या से लेकर कार्तिक सुदी चौदस पर जाकर खत्म होता है। त्यौहार मनाने के लिए बहन-बेटियां ससुराल से विदा हो मायके आती हैं और वद तीन महीने में कभी भी अपने भाई को राखी बांध सकती हैं।
2. मध्य प्रदेश, भेरूघाटा
मध्य प्रदेश के ही एक गांव भेरूघाटा के आदिवासी समुदाय के लोग सुबह से शाम तक राखी का त्यौहार मनाते हैं। वह राखी को सेलिब्रेट करने के लिए किसी शुभ दिन का इंतजार नहीं करते। इतना ही नहीं, इस समुदाय के लोग घर के दरवाजों पर, खाट, हल या अन्य कृषि औजारों और पशुओंको राखी बांधते हैं।
3. छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन से एक और त्यौहार जुड़ा है- भोजली पर्व। यहां लोग सावन महीने की नवमी को टोकरियों में मिट्टी डालकर गेंहू, जौ, मूंग, उड़द आदि के बीज बोते हैं। सावन की पूर्णिमा तक इनमें पौधे निकल आते हैं, जिसे भोजली कहते हैं। रक्षाबंधन के दिन बच्चे अपने माता-पिता, तो बहनें अपने बड़े भाईयों को भोजली देकर आशीर्वाद लेती हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP