19 APRFRIDAY2024 10:16:13 PM
Life Style

शुद्ध शाकाहारी हैं बॉलीवुड के ये 10 स्टार्स, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Updated: 24 Jun, 2018 02:12 PM
शुद्ध शाकाहारी हैं बॉलीवुड के ये 10 स्टार्स, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन। बॉलीवुड में भी मांसाहारी और शाकाहारी खाने वाले बहुत से स्टार्स है लेकिन आज हम आपको शुद्ध शाकाहारी बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपना पेट भरने के लिए दूसरे जानवरों को मारना गलत समझते हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के इन शुद्ध शाकाहारी स्टार्स के बारे में।
 

1. अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता शुरूआत से शाकाहारी नहीं थे लेकिन साल 2002 में उन्होंने नॉनवेज फूड का त्याग कर दिया। अमिताभ जी का मानना है कि शाकाहारी भोजन स्वस्थ दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। बिग बी को 'पेटा' संस्था की ओर से 3 बार देश के सबसे हॉट वेजि‍टेरियन सेलिब्रिटी का खिताब भी मिल चुका है।

PunjabKesari

2. शाहिद कपूर
एशिया के सबसे सेक्सियटमैन की लिस्ट में शामिल शाहिद कपूर भी शुद्ध शाकाहारी है। शाहिद ना केवल खुद शाकाहारी भोजन करते हैं बल्कि वह दूसरों को भी शाकाहारी भोजन करने की सलाह देते है। शाहिद जानवरों की भलाई से जुड़े कई संगठनों से भी जुडे हुए हैं।

PunjabKesari

3. करीना कपूर
शाहिद जब एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ रिलेशन में थे तब उन्होंने उन्हें भी शाकाहारी बनने के लिए इंस्पायर किया था। तब से अब तक करीना शाकाहारी हैं।

PunjabKesari

4. आमिर खान
आमिर खान को शाकाहारी अपनाए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, साल 2015 को अपने जन्मदिन पर आमिर ने मांसाहारी भोजन खाना छोड़ कर शाकाहारी की तरफ रुख कर लिया था।

PunjabKesari

5. कंगना रानौत
राजपूत परिवार में जन्म लेने वाली कंगना भी शुद्ध शाकाहारी हैं। एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था 'आध्यात्मिक रूप से मुझे मांसाहार छोड़ना पड़ा था। यह थोड़ा मुश्किल था और लेकिन आप अपनी इच्छा शक्ति से ऐसा कर सकते हैं'।

PunjabKesari

6. अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी शुद्ध शाकाहारी है। वह खाने में दही, हरी सब्जियां और पनीर ज्यादा पसंद करती है। प्रतिदिन प्रोटीन शेक पीना भी उन्हें काफी अच्छा लगता है।

PunjabKesari

7. विद्या बालन
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस विद्या बालन के मोटापे को देखकर यह बिलकुल नहीं लगता कि वह वेजिटेरियन हैं। मगर विद्या सिर्फ शाकाहारी खाना ही पसंद करती हैं। इसके कारण वह भी 'पेटा' की हॉट वेजि‍टेरियन हस्तियों की लिस्ट में शामिल हैं।

PunjabKesari

8. जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम की बॉडी को देखकर भी कोई नहीं कह सकता है कि वह वेजि‍टेरियन है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि जॉन अब्राहम को शाकाहारी बॉडी बिल्डर की सूचि में गिना जाता हैं। इन्होंने अपनी बॉडी बिना मांसाहारी भोजन के बनाई है। इसके साथ ही जॉन पेटा के कैम्पेन से जुड़े हुए हैं, जो पशु-पशुओं पर हो रहे अत्याचार के सख्त खिलाफ है।

PunjabKesari

9. जैकलिन फर्नांडीस
मासाहारी भोजन से दूर रहने वाली जैकलीन भी शुद्ध शाकाहारी है। वह ब्राउन राइस, तिल और ग्रीन सलाद खाना पसंद करती है। इसके अलावा उन्हें अलग-अलग तरह के सूप पीना भी काफी पसंद है।

PunjabKesari

10. रेखा
एनिमल राइट्स के लिए लड़ने वाली संस्था 'पेटा' ने इस साल देश के सबसे फेमस वेजिटेरियन हस्तियों में सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का नाम चुना था। एक्ट्रेस रेखा के मुताबिक वह लंबे समय से शाकाहारी हैं और इसका असर उन्होंने अपनी लाइफ और सोच पर देखा है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News