20 APRSATURDAY2024 1:53:21 PM
Life Style

प्यार जताने का बेस्ट तरीका है Kiss, हर 'किस' का अलग मतलब

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Feb, 2021 10:36 AM
प्यार जताने का बेस्ट तरीका है Kiss, हर 'किस' का अलग मतलब

पार्टनर के लिए अपना प्यार जताने का सबसे अच्छा तरीका है किस। इससे आपको न केवल एक-दूसरे के प्रति प्यार बल्कि सुरक्षा का अहसास भी होता है। छोटी-छोटी बातों पर प्यार जताने के लिए आप भी पार्टनर को फोरहेड या अलग तरह से किस देते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर किस करने का मतलब भी अलग ही होता है। चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर किस करने का मतलब क्या होता है।

जानें, अलग-अलग किस करने का मतलब
1. माथे पर किस करना

माथे पर किस करने का मतलब है कि पार्टनर आपके साथ एक अटूट और गहरा रिश्ता चाहता है। पार्टनर को फोरहेड किस करने से रिश्ता भी मजबूत होता है। वैसे आमतौर पर पेरेंट्स अपने बच्चे को प्यार जताने के लिए माथे पर किस करते हैं।

PunjabKesari

2. किस ऑफ एंजेल
अपने पार्टनर की आंखों के आस-पास किस करने को 'किस ऑफ एंजेल' कहा जाता है। इस तरह किस करने वाले कपल्स बहुत रोमांटिक होते है।

3. हाथ पर किस करना
सिर्फ लवर्स ही नहीं बल्कि दोस्त भी हाथ पर किस करते हैं। वहीं पत्नी के अच्छा खाना बनाने या कोई और काम करने पर भी पार्टनर हाथों पर किस करके उनकी सहारना करते हैं।

PunjabKesari

4. फ्रेंच किस
फ्रेंच किस करने वाले लोग अपने पार्टनर से बेइंतहा प्यार करते है। इस तरह के लोग अपने पार्टनर को कभी खोना नहीं चाहते।

5. कान पर किस करना
अगर आप अपने पार्टनर को बिना बोले कुछ बताना चाहते हैं तो आप उन्हें कान या उसके आस-पास किस कर सकते हैं। इस किस को बहुत रोमांटिक माना जाता है।

PunjabKesari

6. सीक्रेट मैसेज किस
जब पति-पत्नी संबंध बनाना शुरू करते हैं तो वह किस से शुरूआत करते हैं, जोकि सीक्रेट मैसेज किस कही जाती है।

7. गालों पर किस
चीक किस करने वाले कपल्स अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाते है। इस तरह के कपल्स अपने पार्टनर को कभी भी अकेला नहीं छोड़ते।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News