19 APRFRIDAY2024 3:03:08 PM
Life Style

प्रियंका भी है July Born, इस महीने में जन्में लोगों में होती हैं ये 6 खास बातें

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 11 Jul, 2018 03:33 PM
प्रियंका भी है July Born, इस महीने में जन्में लोगों में होती हैं ये 6 खास बातें

जुलाई का महीना चल रहा है। इस महीने में जन्में लोग काफी यूनिक मिजाज और खुशनसीब होते हैं। इस महीने में जन्में लोगों में ऐसी खूबियां होती हैं, जो उन्हें भीड़ में भी अलग पहचान दिलाती हैं। दरअसल, इन लोगों का नजरिया दूसरों से काफी अलग होता हैं। जी हां, ये बातें मनगढ़ंत नहीं है बल्कि एक रिसर्च का मानना है कि इस खास महीने में जन्में लोग काफी इंटेलिजेंट होते हैं और अन्य कई कामों में सबसे आगे होते हैं। 

 


1.आशावादी

PunjabKesari
जुलाई में जन्में लोग काफी आशावादी होते हैं क्योंकि यह नकारात्मकता में भी सकारात्मकता ढूंढ लेते हैं। यह मुश्किल की घड़ी को भी मुस्कुराकर टाल देते हैं। 

 

2. महानता 
इस महीने को जुलाई नाम इस रोमन साम्राज्य के महान लीडर जूलियस सीजर की बदौलत मिला है। आपको बता दे कि इस महीने में कई महान हस्तियों का जन्म हुआ है। तभी इस महीने को महानता का महीना कहा जाता है। 

 

3.बहस से निपटना

PunjabKesari
इस महीने में जन्में लोग काफी शांत व सुझले हुए स्वभाव के होते हैं। अगर किसी के साथ बहस हो जाए तो वह बड़ी ही समझदारी के साथ इस मसले से निपटने की कोशिश करते हैं। 

 

4.शिक्षा का क्षेत्र 
एक स्टडी के अनुसार, जुलाई में जन्में लोग पढ़ाई के क्षेत्र में थोड़े ढीले ही होते हैं। दरअसल, इसके पीछे का लॉजिक उन व्यक्तियों का क्लॉस में सबसे छोटा होना हैं।   

 

5. लंबी होती है हाइट
एक शोध के मुताबिक, जुलाई महीने में जन्में लोगों की हाइट बाकी महीनों में जन्में लोगों की तुलना में अधिक होती हैं। 

 

6. लेफ्ट-हैंडेड

PunjabKesari

शोध में सामने आया है कि मार्च से जुलाई महीने में जन्में अधिकतर लोगों में लेफ्ट-हैंडेड होने की संभावना अधिक होती है।
 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News