20 APRSATURDAY2024 2:11:28 AM
Life Style

शराब पीने के मामले में इन देशों के लोग हैं सबसे आगे!

  • Updated: 10 Feb, 2017 02:25 PM
शराब पीने के मामले में इन देशों के लोग हैं सबसे आगे!

लाइफस्टाइलः शराब सेहत के लिए हानिकारक है,सब लोग यह जानते हैं लेकिन जो लोग इस लत के आदी होते हैं वह उन पर इस बात का बिल्कुल भी असर नही होता। वैसे तो शराब का सेवन हर देश में किया जाता है लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जो शराब पीने के मामले में सबसे आगे हैं। अल्कोहल की लत से परेशान कुछ देशों के लोग न जाने औरतन कितनी शराब का सेवन कर लेते हैं। आइए जाने ऐसे ही कुछ देशो के बारे में यहां पर सबसे ज्यादा शराब पी जाती है। 


1. मोल्डोवा
इस देश में लोग अल्कोहल के इतने आदी हैं कि हर साल एक व्यक्ति जो शराब पीता है,वह करीब 17.4 लीटर शराब पी जाता है। 

2. बेलारूस 
बेलारूस भी इस मामले में किसी से कम नही है। यहा पर शराब पीने के आदत से परेशानी एक आदमी औसतन साल भर में 17.1 लीटर शराब पी लेता है। 

3. लिथुआनिया
यहा पर भी एक साल में शराब पीने वाला व्यक्ति 16.2 लीटर शराब पीता है। 

4. रूस
नाइट क्लब,पार्टी और मस्ती की यहां पर कोई कमी नही है। रूस में औसतन एस साल में एक शख्स जो जिसे शराब की लत है वह  14.5 लीटर वोदका पी जाता है। 

5. चेक गणराज्य
चेक गणराज्य में भी शराब पीने वालों की कोई कमी नही है। यहां पर एक साल एक आदमी 14.1 लीटर शराब का सेवन कर लेता है। 

6. यूक्रेन
यूक्रेन मेें शराब का आदी एक व्यक्ति साल में करीब 13.9 लीटर शराब पीता है।

7.एंडोरा
एंडोरा मेें हर साल शराब का सेवन प्रति व्यक्ति साल में औसतन 13.8 लीटर शराब का सेवन करता है। 

Related News