शादी से पहले जहां लड़के और लड़की की कुंडली मिलाई जाती हैं। वहीं उनके बीच उम्र का फासला भी देखा जाता है। हालांकि प्यार करने के वालों के लिए उम्र जरा भी मायने नहीं रखती लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्र के फासले से आपके रिश्ते की सच्चाई पता चलती है। जी हां, कपल्स के बीच उम्र के फासले से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि उनकी शादी कितने समय तक चलेगी।
उम्र का अंतर बताएगा कितनी लंबी चलेगी मैरिड लाइफ
दरअसल, हाल ही में हुए इस शोध में इस बात का खुलासा किया गया है कि कपल्स के बीच उम्र का फासले से उनके रिश्ते की सच्चाई जानी जा सकती हैं। यह शोध एक गणितीय रूप से कैलक्यूलेट किया गया, जिसमें परफेक्ट एज डिफरेंस से सक्सेसफुल लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप की संभावना पता लगाई जा सकती है।
शादी और उम्र में है खास कनेक्शन
इस स्टडी में 3 हजार शादीशुदा लोगों ने हिस्सा लिया था। वैज्ञानिकों ने एक फनी कनेक्शन पाया कि जितना ज्यादा उम्र में अंतर, उतना ज्यादा ब्रेकअप का रिस्क। हालांकि कि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कह नहीं सकते क्योंकि यह निश्चित रूप कपल्स की कोशिश पर निर्भर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पार्टनर्स में बहुत अलग रुचियां और लक्ष्य होते हैं।
उम्र में अधिक अंतर से बढ़ता है ब्रेकअप का रिस्क
5 साल से अधिक उम्र के अंतर वाले कपल्स के ब्रेकअप का रिस्क 18% है। यदि उम्र का अंतर 10 साल है तो यह रिस्क 30% तक बढ़ जाता है। वहीं अगर कपल्स की उम्र में 20 साल का अंतर है तो उनका भविष्य नकारात्मक हैं क्योंकि इसके ब्रेकअप का रिस्क 95% है। उम्र में अंतर होने पर व्यक्ति के दुनिया को देखने के तरीके अलग होते हैं। उनके शौक और सपनों में समानता कम होती है इसलिए उनमें ब्रेकअप के चांसेस बढ़ जाते हैं।
एजुकेशन अंतर से भी हो सकता है ब्रेकअप
शोधकर्ताओं ने न केवल उम्र के मापदंडों को देखा बल्कि शादी से पहले बच्चे होने, कोर्टशिप की अवधि, शादी में होने वाला खर्च, शिक्षा और कई अन्य फैक्टर्स पर ध्यान दिया। इसमें पाया गया है कि अगर पार्टनर्स की एजुकेशन के बीच बहुत बड़ा अंतर है तो ब्रेकअप का रिस्क 43% है।
कितना होना चाहिए एज डिफरेंस?
वैज्ञानिकों ने पाया कि परफेक्ट एज डिफरेंस है 1 से 3 साल है। ये ऐसे कपल्स हैं, जिनके हमेशा साथ रहने की संभावना ज्यादा है। उनके ब्रेकअप की आशंका 3% से भी कम है। लड़की और लड़के के बीच 1 से 3 साल का एज-गैप होने से रिलेशनशिप में संतुलन बना रहता है। साथ ही वह एक-दूसरे की भावनाओं और परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी समझते हैं।
बता दें कि यह शोध केवल नंबर्स के आधार पर किया है। अगर आप किसी व्यक्ति के साथ रिलेशन में है जो कि आपसे बड़ा या छोटा है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। रिलेशनशिप में भावनाएं, आपसी सम्मान और कंफर्ट हो आपको रिलेशनशिप में आगे बढ़ते रहना चाहिए।