सैफ और करीना के लाडले तैमूर बॉलीवुड स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है, जिन्हें लोग खूब सारा प्यार भी देते हैं। वहीं तैमूर उनकी बचकानी हरकतों से अक्सर फैंस को खुश कर देते हैं। तैमूर अली खान जहां अपने पापा के डैसिंग स्टाइल को फॉलो करते हैं,वहीं अपने पापा सैफ की तरह खेलों में भी अपनी दिलचस्पी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
हाल ही में तैमूर अली खान की अपने पापा सैफ के साथ कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें सैफ अली खान जब अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलने गए तो बेटे तैमूर भी उनक साथ हो खेलने लगे।
तैमूर बैडमिंटन कोर्ट पर पहुंचे ही और वहां से बिना खेले वापस आ जाते ऐसा हो ही नही सकता था। यहां तैमूर ने पापा से बैडमिंटन का रैकेट लेकर खेलना शुरू कर दिया। इस दौरान तैमूर शटल मारने की पूरी कोशिश कर रहे थे लेकिन उनसे बैडमिंटन संभालना मुश्किल हो रहा था।