18 APRTHURSDAY2024 4:09:32 PM
Life Style

तैमूर अली खान मम्मी करीना से ज्यादा सुनते हैं मीडिया की बात, देखिए वीडियो

  • Updated: 27 May, 2018 01:37 PM
तैमूर अली खान मम्मी करीना से ज्यादा सुनते हैं मीडिया की बात, देखिए वीडियो

तैमूर अली खान फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फोटोग्राफर्स उनके पीछे-पीछे घूमते हैं। सोशल मीडिया पर डाली गई उनकी तस्वीरे बहुत जल्दी वायरल हो जाती हैं। 

PunjabKesari
करीना कपूर के शहजादे क्यूट से तैमुर को भी फोटो क्लिक करवाने का बहुत शौक हैं। वह जैसे ही फोटोग्राफर्स को देखते हैं, क्यूट पोज देने लगते है। हालांकि वह इतने छोटे हैं कि उनको पता भी नही है कि वह क्या कर रहे हैं। पर उनके द्वारा क्लिक करवाई गई पिक्स को लोग बहुत पसंद करते हैं। 

PunjabKesari
हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें तैमूर करीना का हाथ छोड़कर फोटोग्राफर्स की तरफ दौड़ रहे हैं। दरअसल गाड़ी से उतर कर करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर को आगे जाने का रास्ता बता रही हैं पर वे हैं कि सुन ही नहीं रहे हैं। जब तक तैमूर अली खान अपनी मम्मी की बात को समझ पाते, तब तक वे वहां मीडिया को स्पॉट कर चुके थे। 

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News