भारतीय लोगों में दीवानगी इस कदर है उनकी सुबह 1 कप चाय के बिना पूरी नहीं होती है। ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी लोग हिंदुस्तानी चाय के कायल हैंस खासकर टपरी पर मिलने वाली अदरक वाली चाय के। मगर, क्या आप सोच सकते हैं कि 'देसी चाय' किसी को अमीर भी बना सकती है। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है एक विदेशी महिला के साथ।
जी हां, कुछ समय पहले ब्रूक एडी नाम की एक विदेशी महिला भारत घूमने आई थी, जहां उन्होंने सड़क किनारे बिकने वाली चाय पी। मगर, फिर इसके बाद जब वो विदेश वापिस गई तो उसकी दुनिया ही बदल गई।
चाय बेचकर करोड़पति बन गईं ब्रूक
ब्रूक एडी को आप भले ही नहीं जानते होंगे लेकिन उनकी 'भक्ति चाय' का नाम आपने जरूर सुना होगा। अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाली ब्रूक ने साल 2007 में 'भक्ति चाय' के नाम से एक कंपनी की शुरु की थी। करीब 12 साल चाय का बिजनेस करने के बाद आज ब्रूक का नाम करोड़पति लोगों की लिस्ट में शामिल है।
चाय ने स्वाद ने बना दिया था दीवाना
ब्रूक 2002 में भारत घूमने आई थीं, जिस दौरान उन्होंने कई पश्चिमी राज्यों का दौरा किया। इसी दौरान जब वो थक गई तो लोगों ने उसे चाय पीने की सलाद दी। ब्रूक ने सड़क किनारे लगी टपरी से चाय पी। फिर क्या था ब्रूक तो उस चाय के स्वाद की दीवानी ही हो गई। वो समझ गई कि इसमें कुछ ऐसा है, जिसे उन्हें अपने देश के लोगों के बीच भी पहुंचाना चाहिए।
साल 2006 में कंपनी की शुरुआत
अपने देश वापिस लौटने से पहले उन्होंने चाय के फ्लेवर और इसे बनाने का तरीका सीखा। जब वो वापिस गई तो उन्हें हिंदुस्तानी चाय की याद सताने लगी। चाय की तलब में उन्होंने कई कैफे के चक्कर भी काटे लेकिन उन्हें वही स्वाद नहीं मिला। लिहाजा, ब्रूक ने तय किया कि वह अपनी कंपनी शुरू करेंगी और चाय बेचेंगी। उन्होंने अपनी कार के पिछले हिस्से में मैसॉन जार में रखकर बिक्री शुरू की, जिसे उन्होंने 'भक्ति' नाम दिया।
आज 200 करोड़ से अधिक का है बिजनेस
धीरे-धीरे उनकी चाय हर किसी की जुबान पर चढ़ गया। उनका साइड बिजनेस इतनी तेजी से बढ़ा कि ब्रूक ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 2007 में कंपनी को रजिस्टर्ड करवाया। 2008 में अपने बिजनेस में कुछ और लोगों को शामिल किया। अब ब्रूक की कंपनी चाय बेचकर हर साल 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस करती है।
'गीता' के नाम से सोशल सर्विस भी करती हैं ब्रूक
बता दें कि ब्रूक की यह कंपनी चाय के साथ कोल्ड ड्रिंक्स भी बनाती है लेकिन उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा चाय से आता है। ब्रूक सिंगल मदर हैं और वह अकेले अपनी दो बेटियों की परवरिश करती हैं। साल 2015 में उन्होंने 'गीता' के नाम से एक सामाजिक बदलाव का काम भी शुरू किया। वह बेघर लोगों को मुफ्त में खाना देती हैं। इसके अलावा अपनी NGO की मदद से वह लाखों लोगों को साफ पानी के लिए भी अनुदान देती हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP