24 APRWEDNESDAY2024 3:33:47 PM
Life Style

बीवी को मारना-पीटना सही मानते हैं भारतीय मर्द, पिटाई की वजह करेंगी हैरान!

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 Jun, 2019 07:37 PM
बीवी को मारना-पीटना सही मानते हैं भारतीय मर्द, पिटाई की वजह करेंगी हैरान!

भारत में जहां महिलाओं को देवी का रूप माना जाता है वहीं आज भी कई जगहों पर उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ता है। समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने से उनका सम्मान नहीं बढ़ जाता बल्कि फर्क इस बात से पड़ता है कि लोग इस पर कितना अमल करते हैं। महिलाओं के साथ होने वाली बदसलूकी की घटनाएं कोई नई नहीं है लेकिन बदलते समय के साथ महिलाओं पर अत्याचार का प्रतिशत बढ़ता ही जा रहा है।

जी हां, भले ही महिलाओं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं,  वहीं घर की चारदीवारी में उन्हें घरेलू हिंसा, दुर्व्यवहार और असमानता का शिकार भी होना पड़ रहा है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, भारत में महिलाओं के साथ असमानता में कोई बदलाव नहीं आया है। करीब 1 हजार परिवारों पर बनाई गई इस रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार, घर के मर्दों ने छोटी-छोटी बातों पर महिलाओं को मारने, पीटने और फटकारने की बात स्वीकारी है।

PunjabKesari

पुरूषों की ऐसी सोच से साफ जाहिर है कि महिलाएं जब तक उनकी बात चुपचाप मानती है वह तभी तक देवी है। अगर वह अपने हक के लिए आवाज उठाती है या किसी गलत बात का विरोध करती हैं तो पुरूष उसके साथ मारपीट करने लग जाता है।

 

किचन का काम, बिना इजाजत बाहर जाने से होती है मारपीट

हैरानी की बात तो यह है कि 53% मर्दों ने कहा कि अगर महिला बच्चे की परवरिश ठीक ढंग से ना करे तो उसे फटकारना या मारना गलत नहीं है। वहीं 41% पुरूषों ने महिला द्वारा किचन की जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने की बात पर उन्हें मारने-पीटने की बात कही। 42% मर्दों ने माना कि अगर महिला पीने का पानी न भरे और खाना बनाने के लिए ईंधन न लाए तो उसे मारना सही है। इतना ही नहीं, 54% पुरूष महिला को बिना इजाजत घर से बाहर जाने पर उन्हें मारना-पीटना अपना अधिकार समझते हैं।

PunjabKesari

महिलाएं खुद भी है इसकी जिम्मेदार

महिलाएं खुद भी अपनी इस हालात की जिम्मेदार है क्योंकि वह कानून द्वारा दिए गए अधिकारों का इस्तेमाल ही नहीं करती। जी हां, अगर कोई महिला अगर घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं तो वो इसके लिए शिकायत दर्ज करवा सकती है, जिसके बाद पहले कारवाही और बाद में छानबीन की जाएगी। भारतीय कानून के अनुसार मां, बेटी, पत्नी, बहू या फिर घर में रह रही किसी भी महिला पर घरेलू हिंसा करना अपराध है। हालांकि बहुत कम महिलाएं ही ऐसी है जो अपने इस हक का इस्तेमाल करती हैं। इतना ही नहीं, कई महिलाओं को तो अपने इस हक के बारे में जानकारी भी नहीं है।

PunjabKesari

जब तक समाज में ऐसी सोच रखने वाले पुरूष मौजूद है तब महिलाओं की उन्नति मुश्किल है। भले ही आज महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए गए हो लेकिन शोध में सामने आई पुरूषों की ऐसी सोच यह सवाल खड़ा करती हैं कि आखिर कब ये सूरत बदलेगी?

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News