कल यानी 9 मार्च को आकाश अंबानी और श्लोका महेता शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। शादी की तैयारियों जोरो शोरो से चल रही है। वहीं प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की धूम भी अंबानी के एंटीलिया में कई दिनों से देखने को मिल रही हैं। हाल ही में श्लोका ने अपने होने वाले पति और उनके पूरे परिवार संग 'अन्नसेवा' सेरेमनी अटेंड की जिसमें इस कपल का रॉयल अंदाज देखने को मिला।
ब्राइट एथनीक सूट में रॉयल दिखी अंबानी की बहू
अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता ने इस सेरेमनी के दौरान मैजेंटा एंड ऑरेंज कलर की हैवी इम्ब्रॉयडर्ड कुर्ती पहनी जिसके साथ उन्होंने मैचिंग प्लाजो पहना और ऑरेंज कलर का हैवी दुपट्टा कैरी किया। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत चौकर नेकलेस व हैवी ईयररिंग्स पहने जो श्लोका को रॉयल टच दे रही थी। वहीं उनके चेहरे के ग्लो झलक रहा था। वही आकाश अंबानी ग्रीन कुर्ते पर नेहरू जैकेट व व्हाइट पायजामा पहने नजर आए।
नीता अंबानी का लुक भी दिखा स्टनिंग
इस सेरेमनी में श्लोका की होने वाली सास नीता अंबानी भी कुछ कम नहीं दिखीं। सेरेमनी के दौरान नीता अंबानी ने पिच कलर का डिजाइनर एथनीक सूट पहना और उसके साथ व्हाइट कलर की हाई हील कैरी की। इस ओवर ऑल लुक में नीता अंबानी काफी स्टनिंग लग रही थी। उन्होंने अपने लुक को पर्ल नेकलेस व डायमंड ब्रेसलेट के साथ कंप्लीट किया।
आपको बता दें कि इस दौरान आकाश अंबानी की एक रोमांटिक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसके आकाश फोटोग्राफर्स को बोल रहे हैं, 'अब हम दो जिस्म एक जान हैं...!' अब हम सभी को इंतजार है कल का, जब आकाश-श्लोका एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे और हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध जाएंगे।