24 APRWEDNESDAY2024 4:41:38 PM
Life Style

लंबी है राज कुंद्रा के कारनामों की लिस्ट, माता सीता के लिए भी किया था अपमानजनक ट्वीट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Jul, 2021 05:56 PM
लंबी है राज कुंद्रा के कारनामों की लिस्ट, माता सीता के लिए भी किया था अपमानजनक ट्वीट

शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने व उसे ऐप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइंम ब्रांच ने उन्हें सोमवार रात ग‍िरफ्तार किया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एडल्ट ऐप पर करते थे वीडियो अपलोड

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, उन्होंने Hotshot नाम का एक App बनाया था, जिसपर वह अश्लील फिल्मों को रिलीज करते थे। एप पर सब्सक्रिप्शन के लिए कीमत अदा करनी होती थी। पोर्नोग्राफी मामले में नाम आने के बाद राज कुंद्रा विवादों से घिर गए हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब उवह विवादों को लेकर चर्चा में आए हो।

PunjabKesari

ट्रोल हो रहे शिल्पा और राज 

इससे पहले भी राज कुंद्रा रा नाम धोखाधड़ी से लेकर सट्टेबाजी में सामने आ चुका हैं। वहीं, अब राज कुंद्रा के कुछ आपत्तिजनक ट्वीट वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक ट्वीट ऐसा भी है, जिसमें उन्होंने सीता माता को लेकर कुछ ऐसा कह डाला जो लोगों को रास नहीं आ रही।

साल 2012 में राज कुंद्रा ने ट्वीट किया था, "श्रीलंका की चियर करती हुई लड़कियों को देखकर आप रावण को सीता हरण के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।"

PunjabKesari

एक यूजर ने राज कुंद्रा के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर तिया, उन्होंने साल 2012 अप्रैल में किया था। इसमें उन्होंने लिखा, “आखिर न्यूटन एक नंगी लड़की को देखकर हैरान क्यों हो गए थे? सोचिए। क्योंकि एक चीज ऊपर की तरफ बढ़ने लगी थी, जो गुरुत्वाकर्षण के नियम के खिलाफ है।”

PunjabKesari

यही नहीं, 29 मार्च 2012 के एक ट्वीट में राज कुंद्रा ने वेश्यावृत्ति और पोर्न की वैधता सवाल किया कि, "किसी को कैमरे पर इंटरकोर्स के लिए भुगतान करना कानूनी क्यों? वेश्यावृत्ति पोर्न से अलग कैसे है? एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'एक्टर्स क्रिकेट खेल रहे हैं, क्रिकेटर पॉलिटिक्स खेल रहे हैं और नेता पोर्न देख रहे हैं जबकि पोर्न स्टार एक्टर्स बन रहे हैं।' 

PunjabKesari

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, 'पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से शिल्पा शेट्टी बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं। बॉलीवुड आर्थिक रूप लगभग ढह चुका है, यह सिर्फ एक मुखौटा है। मोबाइल ऐप्स पर पोर्न और सेमी पोर्न ला रही है भारी कमाई; कई और भी पोर्न प्रोडक्शन में शामिल हो गए हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यही बॉलीवुड वालों की हकीकत है। अब शिल्पा शेट्टी के पति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन लोगों के लिए शब्द नहीं...'

PunjabKesari

बता दें कि यूजर उनके पुराने ट्वीट को ना सिर्फ शेयर किया बल्कि इसे शर्मनाक बताते हुए उनकी सोच पर भी सवाल उठाया। यूजर्स उनके ट्वीट पर आपत्ति जता रहे हैं और उन्हें सख्त सजा देने की मांग भी कर रहे हैं।

Related News