16 APRTUESDAY2024 1:11:31 PM
Life Style

तैमूर को लेकर दादी शर्मिला ने कही एेसी बात, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

  • Updated: 02 Jul, 2018 07:25 PM
तैमूर को लेकर दादी शर्मिला ने कही एेसी बात, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश और क्यूट स्टार किड्स में एक हैं। उनकी नीली आंखों और क्यूनेस पर लाखों लोग फिदा हैं। 

PunjabKesari

आए दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की फोटो छाई रहती हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स और तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर भी मान चुकी हैं कि तैमूर उनसे ज्यादा फेमस हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शर्मिला ने कहा, 'मीडिया की वजह से तैमूर इस छोटी सी उम्र में बहुत बड़े स्टार बन गए हैं। तैमूर जहां भी जाते हैं मीडिया उनके पीछे भागने लगती है।'

 

हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'ऐसा लगता है कि उसे इस तरह से तवज्जो दी जा रही है मानो वो पहले ही स्टार बन चुका है।' 

PunjabKesari

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News