टीवी एक्ट्रेस की खूबसूरती और उनके स्टाइल की लड़कियां ही नहीं लड़के भी दीवाने हैं। मगर इन दिनों स्टार्स की सारी लाइमलाइट तो बटौर रही हैं बिग कंटेस्टेंट रोशमी बनिक।
जी हां, बिग बॉस 12 में कोलकाता की बिजनेस वूमेन रोशमी बनिक को आए अभी कुछ दिन ही हुए हैं लेकिन उनकी क्यूटनेस और खूबसूरती के कई लोग मुरीद हो गए हैं। उनका स्टाइल किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। तो आइए देखते हैं रोशमी बनिक की कुछ खूबसूरत तस्वीरें।
इस क्यूट सी लड़की की तस्वीरें बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी फोटो पर कुछ लोग क्यूट तो कई ब्यूटिफुल कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, एक यूजर्स ने उन्हें डॉल तक बता दिया।
26 साल की रोशमी कोलकाता से हैं। उनको सिंगिंग, शॉपिंग और घूमने फिरने का बहुत शौक है। बिग बॉस में आने से पहले रोशमी रियलिटी शो रोडीज में काफी तहलका मचा चुकी हैं। उनको वहां हंगामा क्वीन नाम दिया गया था।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP