लाइफस्टाइल: दुनिया में कई जगहें है, जो खतरनाक, खूबसूरत, रहस्य से भरी, अजीबोगरीब है। आज हम जिस जगह की बात कर रहे है, वह काफी डरावनी है। जी हां, इटली के सिसिली में स्थित द कैप्युशिन कैटकॉम्स एक ऐसी जगह है, जहां सदियों पुराने शवों को अब तक सुरक्षित रखा गया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि 16वीं सदी के 8 हजार शवों को इस जगह पर दीवारों पर लटकाकर रखा गया है।
यह जगह मुर्दे शवो से खौफनाक तो है साथ ही कब्रों के इस तहखाने में जाने का संकरा और अंधेरी गलियों का रास्ता काफी डरावना है। इस कब्रगाह को काफी व्यवस्थित तरीके से तैयार किया गया है। यहां महिलाओं, पुरुषों, बच्चों, कुंवारी कन्याओं, संतों, शिक्षकों, डॉक्टरों और सैनिकों आदि के शवों को रखने के लिए अलग-अलग सेक्शन हैं।
इस तहखाने में शव ही नही बल्कि कुछ ताबूत भी रखे हैं, जिनमें ममीज हैं।1880 में इस कब्रिस्तान बंद कर दिया गया था, लेकिन फिर भी कुछ शव यहां रख लिए जाते थे। पहले यहां केवल संतों के शव रखे जाते थे। इसके बाद रुतबेदार लोगों के शवों को भी यही जगह मिल गई। यहां मुर्दों को फीस लेकर ऱखा जाता है, अगर फिस मिलनी बंद हो जाए तो मुर्दे को बाहर निकाल कर रख दिया जाता है।
लोगों की इस कब्रगाह को लेकर काफी अफवाहे है। कुछ का कहना है कि यह दैवीय आपदा का कारण है। कुछ कहते है कि यह मुर्दे अब भी जीवित हो उठते है, जिस वजह से इस कब्र के आसपास की जगह महामारी फैल रही है।