25 APRTHURSDAY2024 4:05:54 AM
Life Style

आखिर क्यों 11 साल बड़ी होने के बावजूद प्रियंका के दिवाने हैं निक?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 26 Dec, 2018 07:56 PM
आखिर क्यों 11 साल बड़ी होने के बावजूद प्रियंका के दिवाने हैं निक?

देसी गर्ल प्रियंका चोपका और निक जोनस को पॉवर कपल माना जाता है। वह हमेशा ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं, जिसका एक कारण है 'एज गैप'। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा निक से 11 साल बड़ी है, बावजूद इसके निक प्रियंका के दीवाने हैं। निक सिर्फ प्रियंका की खूबसूरती पर ही फिदा नहीं हैं बल्कि उनमें और भी ऐसी कई क्वॉलिटी हैं, जोकि निक को उनकी तरफ अट्रेक्ट करती है।

 

इंटेलिजेंसी

एक इंटरव्यू में निक ने कहा था, प्रियंका जितनी खूबसूरत बाहर से हैं उतनी ही खूबसूरत व इंटेलिजेंट वो अंदर से भी हैं। 'किसी सिचुएशन को संभालने का गुण मुझे उनकी तरफ खीचंता है।'

PunjabKesari

भरपूर आत्मविश्वास

निक कहते हैं कि समझदारी के साथ-साथ प्रियंका में आत्मविश्वास की भी कोई कमी नहीं है। जाहिर सी बात है पुरूषों को अक्सर आत्मविश्वास रखने वाली महिलाएं काफी अच्छी लगती है।

 

परिवार के साथ सही तालमेल

उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका उनके परिवार में एकदम सही बैठती हैं। वह काफी कम स मय में उनके परिवार के साथ घुल-मिल गई हैं, जोकि हर पुरूष चाहती है कि उनकी पत्नी करें।

PunjabKesari

इमोशनली स्ट्रॉंग

सिचुएशन चाहे कोई भी हो, प्रियंका हमेशा निक को स्पोर्ट करती है और उनकी यही बात निक को प्रियंका का दीवाना बना देती है। पुरूष हमेशा ऐसा ही जीवनसाथी चाहते हैं, जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहें।

 

रिश्ते को लेकर गंभीर

प्रियंका अपने और निक के रिश्ते को लेकर काफी गंभीरता से सोचती है और उनकी यही अदा निक का काफी पसंद है।

PunjabKesari

एक-दूसरे को समय देना

शादी हो या उससे पहले की रिलेशनशिप, उसे सफल बनाने के लिए एक-दूसरे को अधिक समय देना बहुत जरूरी है और ऐसा ही कुछ करती है प्रियंका। वह हमेशा अपने काम में से समय निकालकर निक के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती है।

 

पार्टनर को बनाया बेस्ट फ्रेंड

प्रियंका-निक हसबैंड-वाइफ होने के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी हैं। पार्टनर का दोस्त बनने से न सिर्फ आपका बंधन अटूट होगा बल्कि इससे आप एक-दूसरे की कंपनी में कम्फर्टेबल भी फील करें।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News