20 APRSATURDAY2024 11:07:05 AM
Life Style

प्रियंका हो या दीपिका, जानिए दीवाज के डिजाइनर मंगलसूत्र की कीमत

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 10 Dec, 2018 06:20 PM
प्रियंका हो या दीपिका, जानिए दीवाज के डिजाइनर मंगलसूत्र की कीमत

सोने और काले मोतियों से तैयार किए गए मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी माना जाता है इसीलिए भारतीय शादीशुदा महिला की ज्वैलरी में मंगलसूत्र खास अहमियत रखता है। इन दिनों मंगल सूत्र पहनने का ट्रेंड बी-टाऊन दीवाज में भी खूब देखने को मिल रहा है अगर आप दीवाज की तरह ट्रेंडी मंगलसूत्र का डिजाइन खोज रही हैं तो चलिए आज हम आपको लेटेस्ट वेरायिटीज दिखाते हैं, साथ ही में आपको दीवाज के मंगलसूत्र की कीमत भी बताते हैं। 


प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी शाही शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं उनके मंगलसूत्र की भी खूब चर्चा हो रही है। निक ने प्रियंका चोपड़ा को वॉटर ड्रोप शेप में बना डायमंड का मंगलसूत्र पहनाया जिसे उन्होंने गोल्ड की चेन में डाल रखा है। आपको बता दें कि प्रियंका के इस पेंडेंट वाले मंगलसूत्र की कीमत लाखों करोड़ों में है। 

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण का मंगलसूत्र  मुंबई के अंधेरी एक ज्वेलरी शॉप से खरीदा गया है। इस मंगलसूत्र में सॉलिटेयर हीरा जड़ा है जिसकी कीमत तकरीबन 20 लाख रुपए है। 

PunjabKesari

सोनम कपूर

सोनम ने अपने गले में पति आनंद आहूजा की राशि वाला मंगलसूत्र पहना है जिसकी कीमत 55 हजार रुपए बताई जा रही हैं। आपको बता दें कि सोनम का यह मंगलसूत्र काजल फबियानी ने डिजाइन किया है। 

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा

विराट-अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 में हुई। इस कपल की शादी ने खूब सुर्खियां बटौरी। वहीं उनका मंगलसूत्र भी काफी चर्चा में रहा था। अनुष्का के इस डायमंड मंगलसूत्र की कीमत लगभग 52 लाख रूपए है। 

 

PunjabKesari

ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय से शादी कीं। अगर बात उनके मंगलसूत्र की करें तो वो भी डायमंड से जड़ा था जिसकी कीमत 45 लाख रुपए है।  

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के साथ 22 नंवबर 2002 को शादी रचाई। शिल्पा अपना मंगलसूत्र गले के बजाए कलाई में पहनती है जोकि एक फैशन भी बन चुका है। आपको बता दें कि इस मंगलसूत्र की कीमत 30 लाख रुपए है।

PunjabKesari

काजोल

बॉलीवुड के रोमांटिक कपल काजोल और अजय देवगन की शादी 22 फरवरी 1999 में हुई थी। काजोल का मंगलसूत्र भी डायमंड से जड़ा है जिसकी कीमत 21 लाख रुपए है। 

PunjabKesari

भारती सिंह

कमेडियन भारती ने 3 दिसंबर 2017 को हर्ष के साथ शादी कीं। इनकी शादी भी काफी चर्चा में रही थी वहीं भारती के मंगलसूत्र को भी लेकर काफी खबरें आईं थी क्योंकि उनके मंगलसूत्र ने छोटे-छोटे मंगलसूत्र का ट्रेंड चला दिया। सोने से बने इस मंगलसूत्र की कीमत करोड़ो में बताई जा रही है। 

PunjabKesari

माधुरी दीक्षित

हालांकि, माधुरी कम ही मंगलसूत्र पहने नजर आती है लेकिन उनका मंगलसूत्र गोल्ड और काले मोतियों से बना है जिसकी कीमत 8.5 लाख रुपए है। इसमें रुद्राक्ष के मोती भी लगे हैं।

PunjabKesari
   


 

Related News