19 APRFRIDAY2024 7:42:38 PM
Life Style

देश नहीं विदेश में भी प्रियंका-निक की इंगेजमेंट ने बटौरीं खूब सुर्खियां, यह रहा सबूत

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 19 Aug, 2018 05:36 PM
देश नहीं विदेश में भी प्रियंका-निक की इंगेजमेंट ने बटौरीं खूब सुर्खियां, यह रहा सबूत

प्रियंका और निक दोनों सगाई के बाद देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इंडियन मीडिया के साथ-साथ विदेशी मीडिया भी इस फंक्शन पर लगातार अपनी नजरें गढ़ाए बैठा था। उनकी सगाई की आधिकारिक घोषणा को बड़ी-बड़ी न्यूज एजेंसियों जैसे People, E! News, USA Today and BBC ने कवर किया। इस बात से पता चलता है कि देसी गर्ल ने सिर्फ इंडियन लोगों को ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने 36 बर्थडे पर निक जोनस के साथ इंगेजमेंट कर ली थी। मगर उन्होंने कई दिनों तक इस बात को छिपा कर रखा। शायद वह किसी खास मौके की तलाश में थी। वहीं दूसरी ओर पीसी के फैंस उनकी इंगेजमेंट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार कल यानी की 18 अगस्त को वह पल आ ही गया जब प्रियंका ने सबके सामने निक के साथ अपने रिश्ते को कबूल कर लिया। इतना ही नहीं उन्होंने इंगेजमेंट पार्टी भी रखी थी। इस फंक्शन में कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची थी। प्रियंका ने अपने इस खास दिन को अपने करीबी लोगों को साथ एंजॉय किया। 
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News