20 APRSATURDAY2024 2:47:23 AM
Life Style

फोर्ब लिस्ट में शामिल है प्रियंका का नाम, बिजनेस में पुरूषों को भी देती है मात

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Dec, 2018 03:48 PM
फोर्ब लिस्ट में शामिल है प्रियंका का नाम, बिजनेस में पुरूषों को भी देती है मात

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने एक्टिंग के साथ-साथ सोशल वर्क के लिए भी काफी फेमस है। बच्चों की बात हो या महिलाओं की सुरक्षा, प्रियंका ने हमेशा ही अपना योगदान दिया है। अपने काम और सोशल वर्क के कारण ही प्रियंका हर महिला के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी है।

फोर्ब लिस्ट में शामिल है प्रियंका का नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स लिस्ट में दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल हो गई हैं। इस लिस्ट में प्रियंका 97th पोजीशन में है।

PunjabKesari

सामजिक मुद्दों पर रोशनी डालती प्रियंका

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मेंटल हेल्‍थ, साइबर धमकियों और महिला उद्यमिता जैसे मुद्दों पर देश के लोगों में जागरूकता लाने के लिए #सोशलफॉरगुड नाम के एक लाइव प्रोग्राम के लिए फेसबुक इंडिया के साथ हाथ मिलाया है। इसके जरिए उन्होंने महिलाओं से जुड़े सामाजिक कारणों और मुद्दों पर प्रकाश डाला।

PunjabKesari

फेसबुक लाइव शो पर लोगों को किया जागरुक

नवंबर 27 के इस लाइव शो #SocialForGood कैंपेन के जरिए प्रियंका ने लोगों के सामने महिलाओं की सुरक्षा और हक से जुड़े मुद्दों को पेश किया। सोशल मीडिया इवेंट्स और सामाजिक मुद्दों पर इनके प्रभाव के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, 'सोशल मीडिया की ताकत को नकारा नहीं जा सकता।' प्रियंका के मुताबिक, सोशल मीडिया एक ऐसी ताकत है, जो एक बार किसी दिशा में चल पड़े, तो उसे नियंत्रित करना या रोक पाना बहुत मुश्किल होता है।

PunjabKesari

बिजनेस में पुरूषों को भी टक्कर देती हैं पीसी

एक्टिंग के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा बिजनेस में भी पैसा इंवेस्ट करती रहती हैं। निक से सगाई के बाद उन्होंने एक डेटिंग एप में पैसे इंवेस्ट किए थे। वहीं, वह एजुकेशन कंपनी हॉलबर्टन स्कूल और टेक स्टार्टअप में भी इंवेस्ट कर चुकी हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका चोपड़ा बिजनेस के मामले में पुरूषों को भी टक्कर देती हैं।

ग्लोबल स्टार हैं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार है। प्रियंका को हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्मों समेत कई बड़े ब्रांड्स के ऑफर मिलते रहते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News