18 APRTHURSDAY2024 9:18:12 PM
Life Style

शादी की डेट हुई फिक्स, प्रियंका की 'ब्राइड्समेड' बनेगी बैस्ट फ्रैंड मेघन!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 31 Jul, 2018 12:46 PM
शादी की डेट हुई फिक्स, प्रियंका की 'ब्राइड्समेड' बनेगी बैस्ट फ्रैंड मेघन!

ग्लोबल एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास अपने लव अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं। खबरें आ रही है कि इस कपल ने 18 जुलाई यानी प्रियंका ने अपने बर्थडे पर ब्वॉयफ्रैंड निक जोनास के साथ सगाई कर ली। वहीं सुनने में तो यह भी आया था कि ये दोनों अक्टूबर में शादी करेंगे लेकिन अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह शादी निक जोनास के बर्थडे यानी 16 सितंबर को होगी।  

PunjabKesari


इस वजह से बदली शादी की डेट
खबरें आ रही है कि 16 सितंबर को निक जोनास का 26वां बर्थडे है। प्रियंका-निक शादी करके इस दिन को और भी स्पैशल व यादगार बनाना चाहते है। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि, अभी तक शादी की डेट को लेकर प्रियंका ओर निक व उनकी फैमिली की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PunjabKesari


प्रियंका की ब्राइड्समेड बनेगी मेघन
ये तो सभी जानते है कि ब्रिटेन के शाही परिवार की बहू मेघन मार्केल प्रियंका चोपड़ा की क्लोज फ्रैंड है। जाहिर है कि फ्रैंड की शादी की खबर सुनते मेघन काफी एक्साइटेड हो रही होगी। मेघन ने प्रियंका को अमेजिंग पर्सन कहा और निक को उनके लिए बैस्ट बताया। खबरें आई थीं कि पिछले सप्ताह प्रियंका-निक ने प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल से मुलाकात की थी। प्रियंका ने मेघन और प्रिंस हैरी से निक का परिचय करवाया। इतना ही नहीं प्रियंका-निक ने शाही जोड़े के घर कुछ समय भी बिताया। इसी बीच निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था। 
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News