कई बी-टाउन व टीवी स्टार्स इस साल शादी के बंधन में बंधे और खूब सुर्खियां भी बटौरी। शादी में न सिर्फ इनका आउटफिट बल्कि वेडिंग केक भी बेहद पॉपुलर रहा। आइए जानते है 2018 में सेलेब्स के वेडिंग से लेकर रिसेप्शन केक की खासियत जिनसे आप भी आइडिया ले सकते है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वेडिंग केक
बॉलीवुड की देसी गर्ल ने विदेशी पार्टनर निक जोनस के साथ इंडिया में ही शादी की। शादी इंडियन और वेस्टर्न दोनों रीति-रिवाज़ से हुई। प्रियंका-निक़ ने पहले क्रिस्चियन वेडिंग की और अपना वेडिंग केक भी काटा। इनका पिग्गी चोप्स केक, वेडिंग डेस्टिनेशन से इंस्पायर्ड होकर डिजाइन किया गया था।
प्रियंका और निक के 18 फुट व 4 फ्लोर वाले वेडिंग केक को बनाने के लिए दुबई और कुवैत से स्पेशल शेफ आए थे। जिसको काटने के लिए इस कपल को लार्ज साइज़ का चाकू इस्तेमाल करना पड़ा था।
प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल का वेडिंग केक
प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने भी इसी साल शादी की जो खूब चर्चा में भी रही। इस शाही कपल का रॉयल वेडिंग केक 50 फ्रेश फूलों से सजा था जिसकी फिलिंग Amalfi lemon curd और elderflower buttercream से तैयार की गई थी।
सोनम कपूर और आनंद अहूजा वेडिंग केक
बॉलीवुड फैशनिस्ता सोनम कपूर ने आनंद अहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज़ से शादी की थी। इनकी शादी के दोनों केक बेहद पॉपुलर हुए थे। पहले केक पर खूबसूरत थीम में बास्केट बॉल कोट बना था। रिसेप्शन पार्टी में उन्होंने 6 फ्लोर का वेडिंग केक काटा था।
रुबिना दिलैक और अभिनव का वेडिंग केक
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला से इसी साल शादी के बंधन में बंधी। शादी में तो इन्होंने केक नहीं काटा लेकिन इनका रिसेप्शन केक काफी पॉपुलर रहा। केक स्टैंड पर सबसे ऊपर बड़ा सा केक रखा था और नीचे की तरफ कप केक रखे थे। आप इन स्टार्स के केक से आइडिया लेकर अपना वेडिंग या रिसेप्शन केक तैयार करवा सकते है।
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ का रिसेप्शन केक
कॉमेडियन कपिल शर्मा व गिन्नी का मुंबई रिसेप्शन केक भी बेहद स्पेशल था जिसे फूलों के साथ डिजाइन किया गया था। केक पर GK लिखा था। G का मतलब गिन्नी तो K से कपिल।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का इंगेजमेंट केक
मशहूर बिजनेसमैन की के बेटे आकाश अंबानी की सगाई का केक उनकी होने वाली पत्नी श्लोका मेहता की ड्रेस से मैच करके डिजाइन किया गया था। केक भी श्लोका की ड्रेस की तरह पिंक और गोल्डन थीम का था जिसपर फ्लोरल डिज़ाइन के 4 फ्लोरल बनाए गए थे। केक के ऊपर SA लिखा हुआ था। S का मतलब श्लोका मेहता और A का मतलब आकाश अंबानी।