25 APRTHURSDAY2024 6:02:33 AM
Life Style

ब्वॉयफ्रैंड के साथ यूं शादी अटेंड करने पहुंची प्रियंका, देखिए खूबसूरत अंदाज

  • Updated: 12 Jun, 2018 04:01 PM
ब्वॉयफ्रैंड के साथ यूं शादी अटेंड करने पहुंची प्रियंका, देखिए खूबसूरत अंदाज

इन दिनों प्रियंका अपने लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबरें आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा अपने से 10 साल छोटे लड़के निक जोनस को डेट कर रही हैं। हाल ही में डेटिंग की अफवाहों के बीच प्रियंका और निक एक बार फिर से जेएफके एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। 

PunjabKesari


जानकारी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा सिंगर निक की कजिन की शादी में शामिल होने के लिए गई थी जिसका कार्यक्रम शनिवार को न्यू जर्सी के Atlantic सिटी में आयोजित किया गया था। शादी अटेंड करने के बाद प्रियंका को निक के हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर देखा गया। इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं। इस दौरान प्रियंका गोल्डन कलर की हॉट ड्रैस में दिखी, जिसके साथ प्रियंका ने ड्रैस के साथ मैचिंग हील कैरी की और मैट्रिक्स सनग्लासेस लगाए,  वहीं निक ब्लू कलर के सूट में नजर आ रहे हैं। दोनों काफी खूबसूरत कपल में रुप में नजर आए। आपको बता दे कि इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है।

PunjabKesari

Related News