प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रॉयल वेडिंग को एक महीने से ज्यादा हो चुका है लेकिन अभी भी इस स्पेशल शादी से जुड़ी तस्वीरें सामने आ रही हैं। क्रिश्चन व हिंदू रीति-रिवाज से हुई अपनी शादी में प्रियंका ने वेडिंग आउटफिट से लेकर, मेहंदी, लहंगा, यहां तक कि कलीरों को भी खास तरीके से डिजाइन करवाया था, जिन्होंने खूब चर्चा भी बटौरी। मगर हाल ही में प्रियंका के कलीरो से जुड़ी एक खास बात सामने आ रही है, जो हर किसी के दिल को छू लेगी।
प्रियंका के कलीरे को खास बनाती है ये 3 चीजें
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में जो कलीरे पहने थे उसमें निक से जुड़ी एक चीज शामिल थी। मृणालिनी चंद्रा द्वारा तैयार किए गए इस गोल्ड पर्सनलाइज्ड कलीरो में क्रॉस व त्रिशूल बना हुआ है, जो क्रिस्चन और हिंदू धर्म का प्रतीक है।
प्रियंका के कलीरों में फिल्म 'ब्यूटी ऐंड द बीस्ट' में मिस्टर चिप पॉट्स के किरदार का सिम्बल भी था। दरअसल, निक जोनस ने फिल्म में इस किरदार को आवाज दी थी, जिससे जुड़ी याद को खास बनाते हुए प्रिंयका ने इसे अपने कलीरों में जगह दे दी।
इसके साथ ही प्रियंका के वेडिंग कलीरों में एक सिम्बल ग्रीस का है। यह सिम्बल इसलिए कलीरों में शामिल किया है क्योंकि ग्रीस ही वह जगह थी जहां पर निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था।
प्रियंका की ड्रेस भी थी बेहद खास
बता दें, प्रियंका चोपड़ा के केवल कलीरे ही नहीं बल्कि अपनी शादी में जो लहंगा पहना था वह भी बेहद खास था। इस लहंगे पर प्रिंयका के माता-पिता व निक का नाम लिखा हुआ था। इतना ही नहीं, निक के सूट पर प्रियंका के वेडिंग गाउन की एक लेस लगाई गई थी, 'माई जान' लिखा हुआ था।
3720 घंटे में बनकर तैयार हुआ था प्रिंयका का लहंगा
कन्नौज रोज रेड कलर के इस लहंगे को फैशन डिजाइनर सभ्यासाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था, जिसे बनाने में करीब 3720 घंटे लगे थे। इसकी जानकारी फैशन डिजाइनर सभ्यसाची मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए दी थी। सभ्यासाची ने बताया था कि इस लहंगे को कोलकता के 110 कारिगरों ने तैयार किया है, जिसपर हैंड एंब्रॉयडरी की गई है। साथ ही इसमें हैंड कट ऑर्गेंजा फ्लावर, सिअम-रेड क्रिस्टल्स काम काम किया गया है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP